शेफाली जरीवाला की मौत के 7 दिन बाद पति पराग त्यागी ने ये क्या लिख दिया? पोस्ट में बताया ऐसा सच
Shefali Jariwala and Parag Tyagi: कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलिवदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद लोग शॉक्ड हो गए थे। फिलहाल उनकी मौत हुए एक सप्ताह हो चुका है। लेकिन उनके अचानक चले जाने का गम अब भी उनके परिवार के दिलों में ताजा है।
शेफाली जरीवाला की मौत से टूटा उनका परिवार
जानकारी के अनुसार गत 27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला का निधन हो गया था। उनके निधन से शेफाली के पिता सतीश जरीवाला, मां सुनीता जरीवाला और पति पराग त्यागी सबसे ज्यादा टूट गए थे। इन तीनों लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

शेफाली के लिए पराग ने लिखा इमोशनल नोट
अब शेफाली जरीवाला की मौत के 7 दिन बाद उनके पति और एक्टर पराग त्यागी ने पत्नी को याद करते हुए पहला इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन नोट में पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला को केवल जीवनसाथी नहीं बल्कि एक आत्मा की रोशनी बताया है।
'वो बाहर से जितनी ग्लैमरस थी, अंदर से उतनी ही मजबूत'
-पराग त्यागी ने अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के 7 दिन बाद अपने दिल की बात शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है- मेरी परी शेफाली, सिर्फ 'कांटा लगा' वाली नहीं, बल्कि उससे कहीं ज्यादा थी। वो बाहर से जितनी ग्लैमरस थी, अंदर से उतनी ही मजबूत और आत्मनिर्भर थी। वो फोकस्ड थी, आत्मविश्वासी थी और हर मोर्चे पर प्रेरणा देने वाली थी। अपनी सोच, शरीर और आत्मा के साथ ऐसा रिश्ता रखती थी जो उसे भीड़ से अलग बनाता था।
'वो मां की तरह सबका ख्याल रखती थी'
अपनी पोस्ट में पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला के व्यक्तित्व की परतों को खोलते हुए लिखा है- शेफाली महज एक कलाकार या पत्नी नहीं थीं। वो एक मां की तरह सबका ख्याल रखती थी। एक समर्पित बेटी, एक प्यारी पत्नी और हमारे डॉगी सिंबा की ममतामयी मां। वो एक बहन, मासी और दोस्त के रूप में हमेशा अपने करीबियों के लिए ढाल बनकर खड़ी रही, निस्वार्थ प्रेम, साहस और करुणा के साथ।
'अफवाहों और अटकलों में न उलझें'
-अपने पोस्ट के अंत में पराग त्यागी ने फैंस और मीडिया से अपील की है कि इस मुश्किल वक्त में वह अफवाहों और अटकलों में न उलझें। उन्होंने लिखा है- दुख में डूबे इस वक्त में, बातें बनाना आसान है। लेकिन शेफाली को उसकी मुस्कान, उसके प्रेम और उसकी उस रोशनी से याद करें जो वो सबकी जिंदगी में लेकर आई थी।
-पराग त्यागी ने लिखा है- मैं इस पोस्ट को एक प्रार्थना के रूप में देखता हूं। एक ऐसी जगह जो सिर्फ प्यार, यादों और कहानियों से भरी हो, जो उसकी आत्मा को अमर बनाए। तुम अब भी मेरी हो, हमेशा रहोगी। तुम्हारी रोशनी कभी बुझ नहीं सकती। अनंत काल तक तुमसे प्यार करता रहूंगा।
एंटी एजिंग की दवाइयां ले रही थीं शेफाली जरीवाला
-शेफाली जरीवाला की मौत ने सबको शॉक्ड कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली जरीवाला ने खाली पेट कुछ खास दवाइयों का सेवन कर लिया था। ये दवाइयां एंटी एजिंग से जुड़ी हुई थीं।
-आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि शेफाली जरीवाला लंबे समय से एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं। वहीं एक्ट्रेस की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर इस ट्रीटमेंट को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications