Raksha Bandhan पर चमके पंड्या ब्रदर्स, रोहित शर्मा के बेटे ने ऐसे मनाया अपना पहला रक्षाबंधन, तस्वीर वायरल
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन 2025 का त्यौहार क्रिकेटरों के घरों में भी खूब धूमधाम से मनाया गया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने इस मौके पर एक बेहद प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में उनकी बेटी समायरा, छोटे भाई अहान की कलाई पर राखी बांध रही हैं। अहान का यह पहला रक्षाबंधन था।
रोहित के बेटे ने मनाया पहला रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025)
शेयर की गई फोटो में अहान का नन्हा हाथ राखी थामे दिख रहा है, जबकि समायरा उसे प्यार से पकड़ रही हैं। रितिका ने इस पोस्ट में रक्षाबंधन की शुभकामनाओं वाला स्टिकर भी लगाया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया और इस पारिवारिक पल को बेहद खास बताया। रोहित शर्मा और रितिका इससे पहले भी अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीर शेयर करते रहे हैं।

मैदान पर जल्द वापसी करेंगे रोहित
बता दें कि रोहित और रितिका की शादी 2015 में हुई थी और 2018 में उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ। हर बहन का सपना होता है कि उसे एक भाई मिले, और समायरा का यह सपना 7 साल बाद पूरा हुआ। क्रिकेट से दूर रोहित अब परिवार संग ज्यादा समय बिता रहे हैं। टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हाल ही में वे पत्नी और बच्चों के साथ यूरोप ट्रिप पर भी गए थे। हालांकि, क्रिकेट के मैदान से उनका नाता अभी खत्म नहीं हुआ है। रोहित वनडे फॉर्मेट में भारत के कप्तान हैं और अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से वापसी कर सकते हैं।
हार्दिक पंड्या ने शेयर की तस्वीर
इसी मौके पर टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने भी अपने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। फोटो में दोनों भाई अपनी बहन के साथ नजर आ रहे हैं, और बहन उन्हें राखी बांधते हुए मुस्कुरा रही हैं। पंड्या ब्रदर्स के इस पोस्ट पर फैंस ने ढेरों कमेंट किए और भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती की तारीफ की। हार्दिक और क्रुणाल अक्सर एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications