Shefali Jariwala Death: 'प्लीज मत करो', शेफाली जरीवाला के पति Parag Tyagi ने हाथ जोड़कर किसे और क्यों कहा?
Shefali Jariwala Death Update: मशहूर एक्ट्रेस और 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 की रात 42 साल की उम्र में निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट उनकी मौत का कारण माना जा रहा है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दुखद घटना ने उनके पति, एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) को गहरे सदमे में डाल दिया है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, शेफाली को अंधेरी की गोल्डन रेज-वाई बिल्डिंग स्थित उनके घर में पाया गया। उन्हें पराग और तीन अन्य लोगों ने बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीमें शनिवार (28 जून) सुबह उनके अपार्टमेंट में पहुंचीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया। आखिर क्यों सड़क पर हाथ जोड़ते नजर आए पराग त्यागी?

दरअसल, शेफाली के शव को पोस्टमॉर्टम (Shefali Jariwala Postmortem)के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान पराग त्यागी को अस्पताल के बाहर पैपराजी(स्वतंत्र फोटोग्राफर) से हाथ जोड़कर अनुरोध करते देखा गया। उन्होंने कहा, 'प्लीज, मत करो'...क्योंकि मीडिया उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहा था। उनकी यह भावुक अपील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसने उनके दुख को और उजागर किया।
Shefali Jariwala Last Post: शेफाली की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट
शेफाली ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में एक फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं, जहां उनके 3.3 मिलियन फॉलोअर्स थे। उनकी यह पोस्ट उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी। इसके अलावा, उन्होंने सितंबर 2024 में बिग बॉस 13 के सह-प्रतियोगी और पूर्व प्रेमी सिद्धार्थ शुक्ला की तीसरी पुण्यतिथि पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी।
'Kaanta Laga' से मिली थी शोहरत
शेफाली को 2002 में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से रातोंरात शोहरत मिली। यह गाना उस दौर का सांस्कृतिक प्रतीक बन गया, और उनके डांस मूव्स ने 90 के दशक के युवाओं को दीवाना बना दिया। इसके बाद उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी' के रीमेक गाने में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया। बिग बॉस 13 और नच बलिए जैसे रियलिटी शो में उनकी मौजूदगी ने उन्हें और लोकप्रिय बनाया।

दादा-दादी ने किया पालन-पोषण
15 दिसंबर 1982 को अहमदाबाद, गुजरात में जन्मीं शेफाली ने सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री हासिल की। उनके माता-पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थे, और उनका पालन-पोषण मुख्य रूप से दादा-दादी ने किया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान एक टैलेंट स्काउट की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद 'कांटा लगा' ने उन्हें स्टार बना दिया। 2015 में शेफाली ने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की, जो 'जोधा अकबर' और 'पवित्र रिश्ता' जैसे धारावाहिकों के लिए जाने जाते हैं।
Shefali Jariwala Postmortem Report: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड शत्रुघ्न महतो (Security Guard Shatrughan Mahato) ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को शेफाली और पराग को देखा था। उनकी मृत्यु की खबर उन्हें रात करीब 1 बजे मिली, जिससे वह स्तब्ध रह गए। फिलहाल, शेफाली की मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस बीच, सोशल मीडिया पर शोक संदेशों और श्रद्धांजलियों का सिलसिला शुरू हो गया। उनकी बोल्ड पर्सनालिटी और मनमोहक अंदाज ने लाखों दिलों में जगह बनाई थी।
ये भी पढ़ें- '13' नंबर शेफाली जरीवाला के लिए Unlucky? पहले Ex बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला और अब उनकी हुई मौत, क्या है राज?












Click it and Unblock the Notifications