'13' नंबर शेफाली जरीवाला के लिए Unlucky? पहले Ex बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला और अब उनकी हुई मौत, क्या है राज?
Shefali Jariwala Death: टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई है।
शेफाली जरीवाला की 27 जून को हुई मौत
बताया जा रहा है कि गत 27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला की तबीयत अचानक काफी ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के बेलव्यू अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं शेफाली जरीवाला
आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला को आखिरी बार टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में देखा गया था। इस शो में वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। वहीं इसी शो में टीवी और फिल्मों के हैंडसम एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी हिस्सा लिया था जिनकी साल 2021 में कार्डियक अरेस्ट से ही मौत हो गई थी।
शेफाली और सिद्धार्थ का रिश्ता
-जानकारी के अनुसार एक समय पर शेफाली जरीवाला एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को डेट करती थीं। शेफाली और सिद्धार्थ लगभग 15 साल पहले रिलेशनशिप में थे। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया था लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती जारी रही। इसके बाद साल 2014 से शेफाली जरीवाला ने एक्टर और फिटनेस ट्रेनर पराग त्यागी से शादी कर ली थी।
-शेफाली जरीवाला बिद बॉस 13 में ही अपने एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला से मिली थी। शो में भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई थी। हालांकि शो में आने से पहले शेफाली ने पराग से शादी कर ली थी। बिग बॉस 13 में ही शेफाली ने दूसरे सदस्यों को अपनी और सिद्धार्थ की डेटिंग के बारे में बताया था।
सिद्धार्थ के साथ ऐसा था शेफाली का बॉन्ड
-बॉलीवुडलाइफ को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस 13 के बाद अपने और सिद्धार्थ के रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- देखिए, शुरू में हम एक-दूसरे से जुड़े और फिर हमारे बीच बुरी तरह झगड़ा हुआ। जब वह सीक्रेट रूम से वापस आया, तो हमारा बॉन्ड बेहतर हो गया।
-शेफाली जरीवाला ने कहा था- हम दोनों ही बहुत लॉजिकल लोग हैं। साथ ही, हमारी पसंद भी एक जैसी है, हम यात्रा, अंतरिक्ष, बुलेट ट्रेन और न जाने क्या-क्या बातें करते थे। यहां तक कि जब हमने डेटिंग बंद कर दी, तब भी जब भी हम एक-दूसरे से टकराते थे तो हम हमेशा अच्छे तरीके से पेश आते थे।
बिग बॉस 13 को कोस रहे हैं लोग
-आपको बता दें कि अब शेफाली जरीवाला की मौत के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक बिग बॉस 13 को कोसते नजर आ रहे हैं। वहीं बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने वाले अन्य कंटेस्टेंट्स जैसे हिमांशी खुराना, रश्मि देसाई ने भी इस शो को अनलकी कहा है।
-हिमांशी खुराना की मानों ते यो शो किसी के लिए भी अच्छा साबित नहीं हुआ था। बिग बॉस 13 का 13 नंबर ही अनलकी साबित हुआ है। पहले इस बिग बॉस 13 के विनर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई। वहीं शो की कंटेस्टेंट रह चुकीं हिमांशी खुराना की शादी टूटी और फिर नए बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप भी हो गया जिसको लेकर काफी हंगामा भी मचा था। वहीं अब अचानक ही शेफाली की भी मौत हो गई।
कैसे पति पराग त्यागी से मिली थीं शेफाली जरीवाला?
शेफाली जरीवाला और पराग त्याजी की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, दोनों में दोस्ती हो गई और ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला था। डेटिंग के कुछ वक्त बाद ही दोनों ने एक साथ साल 2012 में टीवी के फेमस डांस रिएलिटी शो नच बलिए में हिस्सा लिया था। उसके बाद साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications