क्या इस 'जहर' ने ले ली शेफाली जरीवाला की जान? मल्लिका शेरावत के वीडियो ने खोला ऐसा राज, क्या है ये Botox?
Shefali Jariwala Botox: 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की गत 27 जून 2025 की रात को मौत हो गई थी। 42 की उम्र में उनकी अचानक हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। उनकी मौत को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं।
शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर उठ रहे सवाल
कहा जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते शेफाली जरीवाला की मौत हुई है। हालांकि उनके मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए है, जिनका जवाब ढूंढा जा रहा है।

एंटी एजिंग दवाइयां और ग्लूटाथियोन इंजेक्शन ले रही थीं शेफाली
-जानकारी के अनुसार गत 27 जून 2025 को शेफाली जरीवाला ने मुंबई स्थित अपने घर पर सत्यनारायण की पूजा रखी थी। पूजा के चलते वह उपवास पर थीं। व्रत में रहने के बाद भी एक्ट्रेस ने अपनी एंटी एजिंग दवाइयां और ग्लूटाथियोन इंजेक्शन का एक डोज लिया था।
-रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ग्लूटाथियोन एक एंटीऑक्सीडेंट एमिनो एसिड है जो लीवर की परेशानी को खत्म करने और स्किन के रंग को निखारने में मदद करता है। ये बॉडी में मुक्त कणों से भी छुटकारा दिलाता है।
-ये इंजेक्शन्स सेफ तभी होते हैं अगर इसे एक स्पेशलिस्ट मेडिकल प्रोफेशन की देख-रेख में दिया जाए। अगर इन्हें गलत तरीके से लगाया जाए तो इससे खास खास एलर्जी हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दवाइयों के अलावा शेफाली मल्टीविटामिन्स भी ले रही थीं और स्किन को निखारने के लिए कोलेजन का इस्तेमाल कर रही थीं।
मल्लिका शेरावत ने शेयर किया था ऐसा वीडियो
-शेफाली जरीवाला की मौत के एक दिन बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने बोटोक्स और फिलर्स के प्रति लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उनकी जमकर आलोचना की गई थी।
-सोशल मीडिया यूजर्स ने मल्लिका शेरावत को खूब खरी-खोटी भी सुनाई थी। बहुत से लोगों ने कहा था कि ये बातें करने का यह सही समय नहीं था। इसके बाद राखी सावंत ने भी मल्लिका शेरावत पर निशाना साधा था और उन्हें खूब फटकार लगाई थी।
-राखी सावंत ने कहा था कि मल्लिका शेरावत ने अपने इस वीडियो के जरिए दिवंगत एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला पर तंज कसा है। आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला की गत 27 जून 2025 की रात को मौत हो गई थी।
-इसके बाद मल्लिका शेरावत ने गत 29 जून 2025 को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह नेचुरल ब्यूटी को प्रमोट करते नजर आई थीं और लोगों को बोटोक्स और फिलर्स के प्रति सचेत रहने के लिए भी कह रही थीं।
राखी सावंत का पारा हो गया हाई
-राखी सावंत को मल्लिका शेरावत का ये पोस्ट बिल्कुल पसंद नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली जरीवाला यंग दिखने के लिए विटमिन C और ग्लूटाथियोन जैसी एंटी एजिंग दवाइयां ले रही थीं। ऐसे में राखी सावंत को लगा कि मल्लिका शेरावत ने शेफाली पर तंज कसा है।
-इसके बाद राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा- मल्लिका शेरावत ने कहा है कि मैं नैचुरल हूं। बोटोक्स की वजह से शेफाली को कुछ हुआ है। हम नहीं जानते हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं आई है। डॉक्टर बताएंगे कि क्या हुआ है।
राखी सावंत ने कहा- बहती गंगा में हाथ मत धो
राखी सावंत ने मल्लिका शेरावत पर भड़कते हुए कहा है- मल्लिका शेरावत, तुम बहती गंगा में हाथ मत धो। किसी का अच्छा नहीं कर सकती तो बुरा मत करो। भीगे ओठ तेरा प्यासा दिल मेरा, बहुत राते गुजारी हैं। गुजार-गुजारकर अमेरिका में सेट हो गई हो।
राखी सावंत ने कहा- जमकर खाओ और जिम करो
-इसी वीडियो में राखी सावंत ने लोगों से अपील करते हुए कहा है- खूब डटकर खाओ पर जिम भी जमकर करो। राखी ने कहा है कि शेफाली जरीवाला के साथ जो हुआ, उससे मैं बहुत डर गई हूं। मैं अकेली दुबई में रहती हूं।
-वहीं राखी सावंत ने अपने फिगर को देखते हुए लोगों से सवाल किया है कि आखिर किसी को पतला क्यों होना है और इतना पतला क्यों होना है कि जान ही निकल जाए। जिसे पसंद करना होगा, वो वैसे ही कर लेगा।
क्या होता है बोटोक्स?
-बोटोक्स एक तरह का कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है जिसे आमतौर पर चेहरे की झुर्रियों और उम्र के असर को कम करने के लिए किया जाता है। ये एक प्रोटीन आधारित इंजेक्शन होता है, जो मांसपेशियों को अस्थायी रूप से आराम देता है और स्किन को स्मूद बनाता है। इसका पूरा नाम है Botulinum Toxin है, जो एक प्राकृतिक विष है लेकिन जब इसे नियंत्रित मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है, तो ये पूरी तरह सुरक्षित और असरदार माना जाता है।
-बोटोक्स का इस्तेमाल सिर्फ सौंदर्य ट्रीटमेंट तक सीमित नहीं है। इसका उपयोग माइग्रेन, पसीने की अधिकता (Hyperhidrosis), गर्दन की अकड़न और कुछ न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है।
बोटोक्स कैसे काम करता है?
बोटोक्स इंजेक्शन को चेहरे की खास जगहों पर लगाया जाता है, जैसे-माथे की झुर्रियां, आंखों के पास की रेखाएं, भौंहों के बीच की रेखाएं, होंठों और गालों की फाइन लाइंस। ये इंजेक्शन मांसपेशियों के सिग्नल रिसीव करने की क्षमता को ब्लॉक कर देता है, जिससे वो मांसपेशियां अस्थायी रूप से 'फ्रीज' हो जाती हैं और उस हिस्से पर झुर्रियां नहीं बनतीं। ऐसे में चेहरा जवान दिखने लगता है।
बोटोक्स ट्रीटमेंट के लिए क्या करना पड़ता है?
1. कंसल्टेशन (Consultation)
सबसे पहले किसी योग्य डर्मेटोलॉजिस्ट या प्लास्टिक सर्जन से मिलना जरूरी है। वो आपकी स्किन टाइप, उम्र और मेडिकल हिस्ट्री देखकर बताएंगे कि बोटोक्स आपके लिए उपयुक्त है या नहीं।
2. ट्रीटमेंट प्रोसेस
एक सेशन में लगभग 15-30 मिनट लगते हैं। बोटोक्स को एक बारीक सुई से टारगेट मसल एरिया में इंजेक्ट किया जाता है। आपको हल्की चुभन या जलन हो सकती है, लेकिन ये अस्थायी होता है।
3. रिकवरी
ट्रीटमेंट के बाद आप तुरंत अपनी सामान्य दिनचर्या पर लौट सकते हैं। 24 घंटे तक चेहरा मसलने या झुकने से बचें। कुछ लोगों को हल्की सूजन, लालिमा या सिरदर्द हो सकता है।
बोटोक्स का असर कब तक रहता है?
बोटोक्स का प्रभाव 3 से 6 महीने तक रहता है। उसके बाद धीरे-धीरे मांसपेशियों की गतिविधि लौटने लगती है और झुर्रियां फिर से दिखने लगती हैं। ऐसे में लोग हर 4-6 महीने में फॉलो-अप ट्रीटमेंट लेते हैं।
क्या बोटोक्स सुरक्षित है?
सही डॉक्टर और नियंत्रित मात्रा में दिया गया बोटोक्स सुरक्षित होता है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे- सिरदर्द, इंजेक्शन साइट पर दर्द या सूजन, मांसपेशियों में कमजोरी। प्रेग्नेंट महिलाओं या न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर वाले लोगों को ये ट्रीटमेंट नहीं करवाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications