Tunisha Sharma की मां बोलीं-' शीजान करता था इस्लाम कबूल करने का दबाव', बहन ले जाती थी दरगाह
तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासा कर रही हैं। अब एक्ट्रेस की मां ने कहा है कि, शीजान के परिवार वालों ने तुनिषा पर धर्म बदलने का दबाव डाला था।
Tunisha Sharma Mother: तुनिषा शर्मा की मौत को 6 दिन बीत चुके हैं। लेकिन, हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस सुसाइड जैसा कदम उठाया। फिलहाल जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है तो अब ये धर्म के एंगल में उलझता जा रहा है। एक्ट्रेस तुनिषा की मां ने अब इस मामले में मीडिया से बातचीत की और कई सनसनीखेज दावे किए हैं। वनीता ने कहा कि शीजान ने उनकी बेटी का धर्म बदलने की कोशिश की थी।

'शीजान की बहन तुनिषा को दरगाह ले जाती थी'
तुनिषा शर्मा की मां ने मीडिया से बातचीत के दौरान शीजान खान और उनके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि, न सिर्फ शीजान खान बल्कि उनका पूरा परिवार तुनिषा पर काबू पाना चाहता था। शीजान की मां तुनिषा को परेशान करती थी। यहां तक कि, शीजान की बहन तुनिषा को दरगाह भी ले जाती थी।

शीजान ने डाला था धर्म परिवर्तन का दबाव
एक्ट्रेस की मां ने आगे बताया कि, शीजान और तुनिषा शादी करने वाले थे। लेकिन इसके लिए शीजान ने उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला था। वह चाहते थे कि, तुनिषा इस्लाम धर्म अपना ले। इन्हीं सब वजह से तुनिषा अपने परिवार वालों से दूर होने लगी थी। लेकिन, बाद में शीजान ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। जिससे वह काफी टूट गई थी।

तुनिषा को सीजान ने मारा था थप्पड़
तुनिषा की मां ने यह भी बताया कि, तुनिषा के अलावा शीजान का कई अन्य लड़कियों के साथ चक्कर था। शीजान का जब तुनिषा ने फोन चेक किया तो, उसमें कई लड़कियों के मैसेड पड़े थे। ये देखकर तुनिषा काफी गुस्सा हो गई थीं और दोनों के बीच लंबे समय तक झगड़ा भी हुआ। इस दौरान शीजान ने गुस्से में तुनिषा को जोर का थप्पड़ मारा।

तुनिषा सीखने लगी थी उर्दू
तुनिषा की मां ने दावा किया कि, शीजान के परिवार वाले तुनिषा का धर्म बदलना चाहते थे। इतना ही नहीं तुनिषा का शीजान के घर वालों से अच्छा संबंध था और वह उनकी मां को अम्मी कहने लगी थीं। मेरी बेटी काफी सीधी थी और वह पूरी तरह से उनकी बातों में आ गई थी। मेरी बेटी इस रिश्ते में रहकर पूरी तरह बदल गई थी। यहां तक कि, उसने मुझसे दूरी भी बना ली। वह शीजान से मिलने के बाद हिजाब पहनने लगी। उससे उर्दू सीखने लगी।'

शीजान से पुलिस कर रही पूछताछ
तुनिषा की मां ने आगे कहा, 'मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी, जब तक शीजान खान को सजा नहीं मिल जाती'। बता दें कि, 24 दिसंबर को तुनिषा शर्मा ने शो के सेट पर ही मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में एक्ट्रेस की मां ने को-स्टार शीजान खान पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications