अमिताभ बच्चन को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा का चौंकाने वाला खुलासा, खोली महानायक की पोल, कहा- वो दूसरी औरत के साथ....
Shatrughan Sinha On Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।
अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता
अमिताभ बच्चन ने भले ही शादी जया बच्चन के साथ की हो लेकिन हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा के साथ उनके अफेयर के चर्चे खूब हुए थे। अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच का रिश्ता बॉलीवुड में सबसे विवादास्पद विषयों में से एक है।

'दो अनजाने' के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
लोगों का कहना है कि रेखा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से आज भी बहुत प्यार करती हैं। भले ही वह खुलेआम इस बारे में बात नहीं करती हैं लेकिन दिल में बिग बी का नाम बसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके अफेयर की अटकलें फिल्म 'दो अनजाने' के सेट पर शुरू हुई थी।
रेखा को 'दूसरी महिला' का दर्जा मिला था
कहा जाता है कि अमिताभ पहले से ही शादीशुदा थे और ऐसे में एक्ट्रेस रेखा को 'दूसरी महिला' का दर्जा मिला था। अमिताभ बच्चन ने बार-बार इन खबरों को निराधार बताया है और हमेशा रेखा के साथ किसी भी तरह के रोमांटिक संबंध होने से इनकार किया है।
शत्रुघ्न और अमिताभ के बीच दरार बनी थीं रेखा
-हालांकि रेखा ने कई बार अमिताभ बच्चन के लिए अपने प्यार के बारे में कैमरे पर हिंट दिया है। कई दिग्गज सितारों ने भी कहा है कि उन्होंने अमिताभ और रेखा को एक साथ देखा है और उनमें से एक एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने और अमिताभ बच्चन के बीच दरार पैदा करने के लिए भी रेखा को दोषी ठहराया है।
-जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा ने 70 के दशक में बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी। इसके बाद दोनों के बीच कुछ गलतफहमियां हुईं और इस जोड़ी ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।
-आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी, 'एनीथिंग बट खामोश: द शत्रुघ्न सिन्हा' में अमिताभ बच्चन के साथ अपनी दुश्मनी के बारे में कई तरह की बातें बताई हैं और कहा है कि अमिताभ बच्चन उस समय दर्शकों से शत्रुघ्न सिन्हा को मिल रहे प्यार को पचा नहीं पा रहे थे।
'अमिताभ बच्चन से मिलने आती थीं रेखा'
-उसी किताब में शत्रुघ्न सिन्हा ने रेखा पर कटाक्ष किया है। शत्रुघ्न सिन्हा की मानें तो रेखा की वजह से ही उनके और अमिताभ बच्चन के बीच में दरार आई थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने सीधे तौर पर रेखा को दोषी ठहराया था।
-किताब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है- फिल्म काला पत्थर के दौरान एक एक्ट्रेस जो अमिताभ बच्चन के साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार करने के लिए जानी जाती थी, उनसे मिलने आती थी। वह दोस्ताना मूवी के दौरान भी सेट पर आती थी, लेकिन एक बार भी वह उसे बाहर नहीं लाते थे और हममें से किसी से भी उसका परिचय नहीं कराते थे।
-शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था- शोबिज में, हर कोई जानता था कि कौन किससे मिलने आ रहा है। मीडिया को तुरंत पता चल जाता था कि रीना रॉय मेरे मेकअप रूम में हैं। ऐसी चीजें हमारी दुनिया में कभी नहीं छिप सकतीं।
रेखा के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का कोल्ड वॉर
-जूम के साथ एक इंटरव्यू में, शत्रुघ्न सिन्हा ने रेखा के साथ अपने कोल्ड वार के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि रेखा के साथ उनका रिश्ता कभी भी अच्छा नहीं रहा था और उनके बीच हमेशा बहस होती रहती थी। शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा के बीच मतभेद हो गया था जिसके कारण दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते थे।
-शत्रुघ्न सिन्हा ने उसी इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के बोलने पर ही उन्होंने रेखा के साथ सुलह की थी। चदरअसल एक समय पर पूनम सिन्हा और रेखा सबसे अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। पूनम ने ही रेखा और शत्रुघ्न सिनेहा की बातचीत दोबारा शुरू करवाई थी।












Click it and Unblock the Notifications