Aryan Khan ड्रग्स केस को लेकर शाहरुख खान से नाराज हुए शत्रुघ्न सिन्हा, कह डाली ये बात
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि जब ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी तो उन्होंने एक्टर के बेटे को सपोर्ट किया था। फिर भी शाहरुख ने धन्यवाद कहने के लिए एक फॉन कॉल तक नहीं किया।
मुंबई, 7 जून: बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों शाहरुख खान से नाराज चल रहे हैं। दिग्गज अभिनेता की नाराजगी आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर है। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि जब ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी तो उन्होंने एक्टर के बेटे को सपोर्ट किया था। लेकिन फिर भी शाहरुख ने धन्यवाद कहने के लिए एक फॉन कॉल तक नहीं किया। शत्रुघ्न सिन्हा से जब आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछे गए थे, तो जवाब में उन्होंने कहा था कि एनसीबी बिना सबूतों के आर्यन खान को परेशान कर रही है। अभिनेता ने साफ शब्दों में जांच ब्यूरो का विरोध किया था।

क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?
बताते चलें कि एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि जांच एजेंसियों ने जब से आर्यन को क्लीन चिट दिया है, वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। इससे पहले जब उनसे आर्यन को लेकर सवाल किए गए तो जवाब में उन्होंने कहा कि ये किसी भी माता-पिता के लिए चिंता का विषय होगा। जिस तरह आर्यन के साथ व्यवहार किया गया, उनके बारे में गलत कहानियां गढ़ी गईं.... हम सभी उनका समर्थन करने के लिए सही महसूस कर रहे हैं।
शाहरुख ने नहीं कहा थैंक्यू
अभिनेता ने आगे कहा कि एक अभिभावक के तौर पर मैंने शाहरुख खान के दर्द को महसूस किया। मैंने तब भी वही कहा, जो जायज था। लेकिन शाहरुख ने एक थैंक यू कार्ड तक नहीं भेजा। जबकि मैं आर्यन को जेल भेजे जाने के खिलाफ उठने वालों में सबसे आगे था। मुझे लगा कि वहां अन्याय हो रहा है इसलिए मैंने आवाज उठाई। जहां तक शाहरुख का सवाल है, उन्होंने मुझे न तो थैंक्यू कहा और न ही कोई थैंक्यू कार्ड भिजवाया।
शाहरुख से संपर्क के सवाल पर क्या बोले?
जब शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल पूछा गया कि क्या वे शाहरुख के साथ संपर्क में हैं, तो उन्होंने कहा कि नहीं, बिल्कुल नहीं। मैं क्यूं करूंगा। मुझे उनसे काम की जरूरत नहीं है। मुझे उनसे संपर्क करने की जरूरत नहीं है। असल में, उन्हें मुझसे संपर्क करना चाहिए था। लेकिन उनके पक्ष में बात करने के लिए उन्होंने मुझसे समर्थन भी नहीं मांगा था।
कई हफ्ते जेल में रहे आर्यन खान
बताते चलें कि पिछले साल क्रूज जहाज पर चढ़ने से पहले गिरफ्तार होने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने कई हफ्ते जेल में बिताए थे। हालांकि, बाद में उन्हें मामले में जमानत भी मिल गई। लेकिन इसके बाद उन्हें हर हफ्ते मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुख्यालय में उपस्थित होने के आदेश मिले।
आर्यन को मिली क्लीन चिट
पिछले महीने ही एनसीबी ने पर्याप्त सबूतों की कमी और जांच में कमियों का हवाला देते हुए आर्यन खान और अन्य के नाम चार्जशीट से हटाते हुए आर्यन को क्लीन चिट दे दी थी। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने सरकार से पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की 'जांच' की जांच करने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications