सोनाक्षी-जहीर की शादी से खुश नहीं थे शत्रुघ्न सिन्हा? अब खुद उठाया राज से पर्दा, बोले-'उनकी शादी गैरकानूनी...'

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल जून के महीने में जहीर इकबाल से शादी की थी। दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया। ऐसा माना जा रहा था कि कपल की शादी से सिन्हा परिवार खुश नहीं है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने बयान देकर नाराजगी जाहिर की थी। एक्टर ने कहा था कि, आजकल के बच्चे इजाजत नहीं लेते बल्कि इन्फॉर्म करते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने खुशी जाहिर कर बेटी और दामाद को आशीर्वाद दिया। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर इस मुद्दे पर बात की।

Shatrughan Sinha

दरअसल, आईएनएस को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'यह शादी का मामला है... दूसरी बात, अगर बच्चों की शादी हुई है, तो यह गैरकानूनी और असंवैधानिक नहीं है. उन्होंने इसे अपनी इच्छाओं और हमारे आशीर्वाद से किया है. इसलिए मैं इसकी सराहना करता हूं। अगर मैं अपनी बेटी को सपोर्ट नहीं करूंगा तो उसके साथ कौन खड़ा रहेगा।'

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि, 'मैं और मेरी पत्नी पूनम उनकी शादी का जश्न मनाने के लिए शामिल हुए थे। माता-पिता हमेशा अपने बच्चों की खुशी के लिए खड़े रहेंगे और मुझे लगता है कि हमारे बच्चे खुश हैं। इसलिए हम भी उन दोनों के लिए काफी खुश हैं।'

बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछेल 7 साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद उन्होंने रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें पूरा बॉलीवुड जश्न मनाने पहुंचा था। हालांकि इस खास मौके पर सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा नजर नहीं आए। ऐसा माना जा रहा था कि एक्ट्रेस की शादी से उनके भाई खुश नहीं थे।

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+