शत्रुघ्न सिन्हा ने किसकी वजह से रखा घर का नाम 'रामायण', श्रीराम से है गहरा कनेक्शन, जानिए पूरी कहानी
Shatrughan Sinha: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने जब से दूसरे धर्म में शादी की है, वह आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने इस साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि इस शादी को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
हाल ही में मुकेश खन्ना के बाद कवि विश्वास कुमार ने सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिए बिना उनकी शादी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'अपने बच्चों को सीता जी की बहनों के बारे में बताएं. भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराएं। साथ ही अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए, गीता पढ़वाइए, अन्यथा ऐसा न हो कि आपके घर का नाम 'रामायण' हो लेकिन आपके घर की 'श्रीलक्ष्मी' कोई और उठाकर ले जाए तब पढ़ना।'

अब उनके इस बयान पर लगातार विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि शत्रुघ्न और सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आखिर शत्रुघ्न का रामायण से कैसा कनेक्शन है और उन्होंने क्यों अपने आलीशान बंगले का नाम भी रामायण ही रखा है।
दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा का भगवान राम पर काफी भरोसा है। उन्होंने अपनी आत्मकथा में बताया है कि उनके माता-पिता को कई सालों तक संतान नहीं हो रही थी। ऐसे में एक बार वह बनारस के घाट पर घुम रहे थे। तभी एक संत ने एक्टर के माता-पिता को रमापति बैंक से रामनाम का कर्ज लेने की सलाह दी।
हालांकि जब उन्होंने संत की बात मानते हुए कर्ज लिया तो कुछ ही वक्त बाद उनकी पहली संतान हो गई। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा की मां ने फैसला किया कि वह अपने सभी बच्चों का नाम भगवान राम से जोड़कर रखेंगी। इसके बाद उन्होंने चार बच्चों को जन्म दिया। जिनका नाम राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न रखा गया।
अपने माता-पिता के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मुंबई वाले घर का नाम रामायण रखा। यहां तक कि उनके दोनों बेटों का नाम श्रीराम के बेटे लव और कुश पर रखा गया। वह भगवान राम पर काफी भरोसा करते हैं। इस बात का जिक्र वह अपने कई इंटरव्यूज के दौरान कर चुके हैं।
वहीं बात करें सोनाक्षी सिन्हा की तो वह जहीर इकबाल को पिछले सात साल से डेट कर रही थीं, और फिर साल 2024 में कपल ने शादी कर ली। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी से पहले सिन्हा परिवार खुश नहीं था। लेकिन, बाद में एक्ट्रेस के माता-पिता शादी में शामिल हुए थे। वहीं उनके दोनों भाई लव-कुश ने सोनाक्षी से शादी के बाद दूरी बना ली।
ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम












Click it and Unblock the Notifications