जब Amrita Singh से छीन ली थी खानदानी बालियां, इस शख्स ने काटा था बवाल, शर्मिला टैगोर ने सुनाया पूरा किस्सा
Sharmila Tagore: हाल ही में अमिताभ बच्चन के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' में हाल ही बॉलीवुड की दादी और पोती की जोड़ी शर्मिला टैगोर और सारा अली खान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार से जुड़े किस्से साझा किए। शर्मिला टैगोर ने उस वक्त को याद किया जब अमृता सिंह खानदान की बहू थी और तब इब्राहिम अली खान का जन्म हुआ था।
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने शर्मिला टैगोर से सवाल किया कि परिवार में ऐसा कौन सा शख्स है जो अपनी हर बात सबसे मनवा लेता है? ये सुनकर शर्मिला ने तुरंत सारा अली खान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी किसी भी चीज के लिए परिवार को मना लेती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने परिवार से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।

शर्मिला टैगोर ने बताया कि एक बार उन्होंने अपनी खानदानी ज्वेलरी पहली बहू अमृता सिंह को सौंपी थी। उन्होंने अमृता से कहा था कि इसे सही से संभाल लेना क्योंकि इब्राहिम की होने वाली बहू को ये गिफ्ट देना है। हालांकि शर्मिला की ये बात सारा अली खान को पसंद नहीं आई और घर में बवाल खड़ा कर दिया।
शर्मिला ने बताया कि, इस खानदानी बालियों के बारे में पता चलते ही सारा अली खान गुस्सा हो गईं और उन्होंने साफ कह दिया कि इस पर हक सिर्फ मेरा है और इब्राहिम की बहू से इसका कोई लेना देना नहीं है। बस फिर क्या था इसके बाद ये बालियां सारा ने हड़प ली। ये किस्सा सुनकर अमिताभ बच्चन और मौजूदा ऑडियंस जोर-जोर से हंसने लगे।
बता दें कि, सारा अली खान अक्सर अपने हर इंटरव्यू में कहती हैं कि उनका अपनी दादी से अच्छा बॉन्ड है। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जरा हटके जरा बचके में देखा गया था जो कि पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई फिल्में पाइपलाइन पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications