शरद कपूर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, 32 साल की महिला ने बताई कहानी, जानें क्या हुआ था कमरे में
Sharad Kapoor News: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के को-एक्टर रह चुके शरद कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। खबर है कि एक 32 वर्षीय महिला ने एक्टर शरद कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
शरद कपूर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला
वहीं मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर के खिलाफ 32 वर्षीय महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने उसे अपने घर बुलाया था। इस दौरान उसने महिला के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की और उसे जबरन गलत तरीके से छुआ भी।

32 साल की महिला ने पुलिस में दर्ज की शिकायत
मुंबई की खार पुलिस ने अभिनेता शरद कपूर के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75 और 79 के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए उन्हें थाने में बुलाया गया है। फिलहाल अभिनेता या उनकी टीम ने इस पूरे मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
'शरद कपूर ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 32 वर्षीय महिला ने एक्टर शरद कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत में कहा है- शरद ने मुझे किसी प्रोफेशनल काम के सिलसिले में अपने घर पर बुलाया था। इसके बाद वहां मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया और मुझे जबरन छुने की कोशिश की गई।
वीडियो कॉल पर हुई थी शरद और उस महिला की बात
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, उस महिला की दोस्ती शरद कपूर के साथ सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई बार वीडियो कॉल पर बात भी की थी। वहीं शरद ने महिला को कहा था कि वह उनसे शूटिंग के सिलसिले में बात करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें खार में अपने ऑफिस में बुलाया था लेकिन लोकेशन पर पहुंचने के बाद महिला को पता चला कि वह शरद का ऑफिस नहीं बल्कि उनका घर था।
पीड़िता ने एक्टर पर लगाए ऐसे आरोप
पीड़िता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जब वह एक्टर शरद कपूर के घर पहुंची थीं तो उसे तीसरी मंजिल पर बुलाया गया और एक व्यक्ति ने दरवाजा खोला था। इसके बाद शरद ने अंदर से आवाज देकर उन्हें बेडरूम में बुलाया। महिला का कहना है कि शरद ने शाम के समय उन्हें कुछ गंदे मैसेज भी भेजे थे। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने एक करीबी मित्र को दी थी और फिर खार पुलिस थाने में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications