'बिग बॉस 16' से बाहर होते ही शालीन भनोट को मिल गया ये बड़ा काम, एकता कपूर ने दिया ऑफर
Shalin Bhanot: शालीन भनोट ने कथित तौर पर एकता कपूर के इस ऑफर को स्वीकार कर लिया है और शो में लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे।

Shalin Bhanot: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' के विनर के नाम की कुछ ही देर में घोषणा होने वाली है। फिलहाल शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच पाइनल मुकाबला चल राह है। अब देखना है कि जनता किसे शो का विनर बनाती है। शो के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे 5 टॉप कंटेस्टेंट्स में एक एक एक करके तीन लोग घर से बेघर हो गए हैं जिसमें सबसे पहील बारी शालीन भनोट की थी। आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के फाइनलिस्ट रहे शालीन भनोट को एकता कपूर का अगला शो 'बेकाबू' ऑफर किया गया है। बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में ही वीडियो कॉल के जरिए एकता कूपर ने खुद शालीन भनोट को ये ऑफर दिया है।

एकता कपूर को शालीन ने कहा 'हां'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शालीन भनोट को बॉलीवुड फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के एक्शन रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के अगले सीजन में हिस्सा लेने के लिए भी ऑफर दिया गया था लेकिन शालीन से इसे मना कर दिया है। शालीन ने ऑफर लेने से इनकार कर दिया है। हालांकि एकता कपूर को शालीन ने हां कर दिया है।
शालीन भनोट को मिला नया शो
आपको बता दें कि एकता कपूर ने बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में अपने अगले शो 'बेकाबू' में लीड रोल निभाने के लिए शालीन भनोट को ऑफर दिया। शालीन भनोट ने कथित तौर पर एकता कपूर के इस ऑफर को स्वीकार कर लिया है और शो में लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे।
अर्चना गौतम ने लताड़ा था
शो में उनकी को कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने फिल्म निर्माता का अपमान करने के लिए शालीन भनोट को खूब खरी खोटी सुनाई थी। वहीं शिव ठाकरे ने कहा था कि वह भी रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो का हिस्सा बनना चाहते हैं। शालीन भनोट के लिए अपना समर्थन देने के लिए फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाढ़ ला दी थी।

एमसी स्टैन हुए घर से बाहर
हस्ती का बस्ती यानी रैपर एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विनर बनने से चूक गए है। प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे की लोकप्रियता के आगे एमसी स्टैन की पॉपुलैरिटी फिकी पड़ गई। बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में वह टॉप 3 रहे और यहीं उनका बिग बॉस 16 का सफर खत्म हो गया। वह अब बिग बॉस 16 के घर से बेघर हो गए हैं।

एमसी स्टैन ने जबरदस्त खेला गेम
शिव मंडली के प्यारे और दुलारे एमसी स्टैन जब बिग बॉस 16 घर में आए थे तो शायद लोगों ने अंदाजा नहीं लगाया था कि वह बिग बॉस 16 में इतनी लंबी पारी खेल जाएंगे। मगर उनका अलग अंदाज और ईमानदारी बिग बॉस के दर्शकों को खूब पसंद आई और वह फिनाले तक पहुंच गए थे।












Click it and Unblock the Notifications