ये पागल आदमी.. महाभारत के 'द्रोणाचार्य' को बेवकूफ क्यों कहते थे लोग? बेटी संग एक्टर ने ऐसा क्या किया...

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में गुरू द्रोणाचार्य का तेजस्वी किरदार निभाने वाले सुरेंद्र पाल को भला कौन नहीं जानता। इस किरदार के अलावा उन्होंने बच्चों के फेवरेट शक्तिमान में तमराज किलविश का भी किरदार निभाया था। दोनों किरदार थे तो बिल्कुल अलग मगर दोनों में सुरेंद्र ने अपने टैलेंट से जान डाल दी थी। सुरेंद्र पाल को प्रोफेशनली तो सब जानते हैं मगर बेहद कम ही लोगों को उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पता है।

1981 का समय था जब सुरेंद्र पाल ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। एक्टर ने फिल्म क्रोधी में विक्टर नाम का एक छोटा रोल प्ले किया था। इसके बाद बैक टू बैक उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया।

Kilvish Surendra Pal

एक्टर ने महाभारत में गुरू द्रोणाचार्य का किरदार निभाया तो उन्हें घर घर में पहचान मिली। इसके अलावा एक्टर ने चंद्रकांता, देवों के देव महादेव, महाराणा प्रताप और दीया और बाती हम में भी काम किया। इसमें से तमराज किलविश और गुरू द्रोणाचार्य का रोल निभाकर तो मानो एक्टर को तगड़ा स्टारडम मिला।

सुरेंद्र पाल अपने बच्चों के काफी करीब हैं। उनका बीवी संग तलाक हो गया था। वे अपनी बेटी शिवांगी के सबसे ज्यादा करीब हैं। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। खबरे हैं कि एक्टर ने अपनी आधी से भी ज्यादा संपत्ति बेटी के नाम कर दी तो लोग उन्हें बेवकूफ कहने लगे। पाल ने साल 2020 में अपनी 60 प्रतिशत संपत्ति एक बेटी के नाम कर दी। इस बारे में दैनिक भास्कर को दिये एक इंटरव्यू में उन्होंने काफी कुछ कहा भी।

पाल ने बताया कि लोगों को जब ये बात पता चली तो उन्होंने एक्टर को बेवकूफ बताना शुरू कर दिया। सब लोग बोले कि वो तो शादी करके ससुराल चली जाएगी और फिर ससुराल वाले सब कुछ लेकर उसे लात मार देंगे। इसके बाद एक्टर ने जो जबाव दिया उसने सबका दिल जीत लिया। एक्टर ने कहा कि बेटे भी अगर बिजनेस में पैसा लगाए और फिर वो फ्लॉप हो जाए तो क्या होगा।

एक्टर ने कहा कि बेटी के नाम संपत्ति करने की वजह देश के हर पिता की सोच को बदलना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+