अवॉर्ड शो में 'शक्तिमान' की गीता की हुई बेइज्जती, बीच में शो को छोड़कर निकलीं और बोलीं- 'अब कभी भी कोई...'

अवॉर्ड शो में 'शक्तिमान' की गीता की हुई बेइज्जती, बीच में शो को छोड़कर निकलीं और बोलीं- 'अब कभी भी कोई...'

मुंबई, 23 दिसंबर: 90 के दशक के हर बच्चे को ''शक्तिमान'' जरूर याद होगा। शो से जुड़े कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है। आज भी लोग शो के स्टार्स को उनके नाम से ही पहचानते हैं। वेटरन एक्ट्रेस वैष्णवी ने शक्तिमान में गीता विश्वास का मुख्य भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस वैष्णवी ने कई धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है। वैष्णवी एक अनुभवी कलाकार हैं। वैष्णवी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुस्से में दिखाई दे रही हैं। वैष्णवी उस वीडियो में कहती हुई नजर आ रही हैं वह अब कभी भी किसी अवॉर्ड शो में नहीं जाएंगी। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि फंक्शन में वैष्णवी का अपमान किया गया है।

'अब कभी कोई अवॉर्ड लेने शो में नहीं जाऊंगी...'

'अब कभी कोई अवॉर्ड लेने शो में नहीं जाऊंगी...'

वायरल वीडियो में वेटरन एक्ट्रेस वैष्णवी कहती हुई देखी जा रही हैं, ''शो में शोभा बढ़ाने के लिए मुझे इतनी जल्दी बुलाया गया और तभी से मैं बैठी रहीं। मेरे नाम की घोषणा होने पर सभी को पुरस्कार देना और मेरा नाम वंदना कहना। कौन है वंदना, एक बार नहीं बल्कि 3 से 4 बार हो चुका है ये। ये वंदना कौन है? अगर उन्हें नहीं पता ही नहीं है कि उन्होंने किसको आमंत्रित किया गया है, तो वे इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। अगर आप मेरा सम्मान नहीं कर सकते हैं तो मुझे आमंत्रित न करें।''

'मेरा नाम ही नहीं पता तो अवॉर्ड लेकर क्या करूंगी'

'मेरा नाम ही नहीं पता तो अवॉर्ड लेकर क्या करूंगी'

वैष्णणी वीडियो में कहती हैं, ''मैं अवॉर्ड की भूखी नहीं हूं। लेकिन मुझे लगा कि किसी को सम्मान मिल रहा है तो मुझे वहां जाना चाहिए। यही सोचकर मैं मुंबई ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड फंक्शन में चली गई थी। लेकिन जब स्टेज पर उन्होंने मेरे नाम को गलत बुलाया और मुझे वंदना कहकर संबोधित किया, वो एक बार नहीं तीन से चार बार तो मुझे गुस्सा आया। मैंने ऑर्गनाइजर का अवॉर्ड लेने से इंकार दिया। जब उन लोगों को मेरा नाम ही नहीं पता तो अवॉर्ड लेकर मैं क्या करूंगी।''

इस कॉमेडियन ने भी 'गीता विश्वास' का किया सपोर्ट

इस कॉमेडियन ने भी 'गीता विश्वास' का किया सपोर्ट

कॉमेडियन सुनील पाल ने वेटरन एक्ट्रेस वैष्णवी का सपोर्ट किया है। सुनील पाल ने कहा कि इतनी वेटरन एक्ट्रेस के साथ ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। कॉमेडियन सुनील पाल ने कहा, ''मैडम बहुत सपोर्टिव हैं। आप कितनी देर से इंतजार कर रहे हैं? उनका एक फैंस होने के नाते, मुझे भी यह पसंद नहीं आया।''

'मुझे लगा होगी कोई वंदना...'

'मुझे लगा होगी कोई वंदना...'

अपना नाम गलत लिए जाने पर भड़कीं गीता विश्वास ने कहा, '' एक तो उन्होंने मेरा नाम गलत लिया और तो मुझे लगा कि होगी कोई वंदना, लेकिन उन्होंने 2 से 3 बार मेरा नाम गलत लिया और मेरी ओर देखे जा रहे थे। लेकिन जब कोई वंदना स्टेज पर नहीं पहुंची तो मैं समझ गई कि वह मेरा गलत बुला रगे हैं। जबकि तीन सिलेब्रिटी स्टेज पर आए और उन्होंने मेरा नाम बिल्कुल सही लिया था। उन्होंने मुझे वैष्णवी..। शक्तिमान, वैष्णवी, कहकर पुकारा था। फिर भी मेकर्स ने मेरा नाम बार-बार वहां गलत लिया। मैं पहले भी इनके 2 अवॉर्ड फंक्शन अटेंड कर चुकी हूं।''

कई लोग आए एक्ट्रेस के समर्थन में

कई लोग आए एक्ट्रेस के समर्थन में

जब सुनील पाल से पूछा गया कि क्या आपके साथ ऐसा कभी हुआ है? उन्होंने कहा कि ऐसा एक-दो बार हो चुका है। जहां एंकर मेरे नाम को गलत तरीके से कहते हैं, वे इसे कॉमेडी में ले जाते हैं या ठीक उसी समय ठीक कर देते हैं। इस वीडियो के बाद हर कोई एक्ट्रेस के समर्थन में आगे आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+