Shaitaan Trailer: आपके रोंगटे खड़े कर देगा 'शैतान' का ट्रेलर, अजय देवगन-आर माधवन की जबर डरावनी फिल्म
Shaitaan Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आर. माधवन फिल्म 'शैतान' के साथ लोगों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लोगों की उत्सुकता को बढ़ाते हुए फिल्म मेकर्स ने आज इस मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर बहुत ही पसंद आ रहा है। लोगों की मानें तो इस ट्रेलर को देखकर किसी के भी दिमाग के कलपुर्जे हिल सकते हैं।
'शैतान' का दमदार ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म 'शैतान' का ट्रेलर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। इसका ट्रेलर काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है। ट्विटर से लेकर यूट्यूब पर 'शैतान' का ट्रेलर देखने के बाद से फैंस एकदम क्रेजी हो गए हैं और इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

लोगों ने ट्रेलर को कहा 'मास्टरपीस'
कुछ लोग जहां फिल्म 'शैतान' को 'मास्टरपीस' बता रहा है, तो वहीं कई लोग अजय देवगन और आर. माधवन की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 2 मिनट 26 सेकेंड लंबे 'शैतान' के ट्रेलर में आपको हर पल डर लगेगा। लोगों की मानें तो ट्रेलर में कहीं भी आप पलक तक नहीं झपका पाएंगे। इसे देखने के बाद आपके रोंगटे तक खड़े हो सकते हैं।
8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'शैतान'
फिल्म 'शैतान' के डायरेक्टर विकास बहल हैं। ये फिल्म आगामी 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आर. माधवन काला जादू करने वाले हैं और अजय देवगन भी एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे। मूवी में एक्ट्रेस ज्योतिका और जानकी बोड़ीवाला भी नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आर. माधवन काला जादू करते हैं और अजय देवगन को उनके काले जादू से अपनी बेटी को बचाना है।
गुजराती फिल्म का रीमेक है 'शैतान'
जानकारी के अनुसार फिल्म 'शैतान' गुजराती मूवी 'वश' का हिंदी रीमेक है। गुजराती फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। आपको बता दें कि अजय देवगन ने 'शैतान' में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की है, बल्कि वह इसके प्रोड्यूसर भी हैं। लोग सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications