Shaitaan Box Office Records: 'शैतान' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, फिल्म ने बना लिए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Shaitaan Box Office Records: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' गत 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग अब भी फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। ये पिल्म साल 2024 की सुपरहिट फिल्मबन चुकी है।
'शैतान' ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के साथ साथ फिलम शैतान कई रिकॉर्ड्स बनाती भी नजर आ रही है। आपको बता दें कि घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा ये फिल्म वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त कारोबार कर रही है। खबर है कि फिल्म 'शैतान' ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है।

2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'शैतान' वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ साल 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कलेक्शन के मामले में अजय देवगन-आर माधवन की इस फिल्म ने शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' मूवी को पछाड़ दिया है।
2024 की दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म बनी 'शैतान'
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 'शैतान' ने अपने 14 दिनों की कमाई के साथ दुनिया भर में 162 करोड़ रुपए का जबर कलेक्शन कर लिया है। आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने वर्ल्डवाइड 145 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई थी, लेकिन अब ये रिकॉर्ड 'शैतान' ने अपने नाम कर लिया है।
अजय देवगन ने अपनी इन हिट फिल्मों को पछाड़ा
'शैतान' के जरिए अजय देवगन ने अपनी ही कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। इस फिल्म ने अब तक 'दे दे प्यार दे' (103.64 करोड़), 'रेड' (103.07 करोड़), 'सन ऑफ सरदार' (105.03 करोड़), 'बोल बच्चन' (102.94 करोड़), 'सिंघम' (100.30) और 'गोलमाल 3' (106.34) जैसी हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्श को मात दे दी है।
अजय देवगन की 14वीं 100 करोड़ फिल्म
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'शैतान' ने कुल 114.37 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। फिल्म ने 10 दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी। 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने के बाद 'शैतान' अजय देवगन के करियर की 14वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है।
शाहरुख खान को दी शिकस्त
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को भी पछाड़ दिया है। अब तक सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने का रिकॉर्ड सलमान खान के नाम पर है। भाईजान की अब तक 17 फिल्में ऐसी हैं जो 100 करोड़ का कारोबार कर चुकी हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार हैं जिनकी अब तक 16 फिल्में 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं। वहीं तीसरे नंबर पर पहले शाहरुख खान ने थे लेकिन 'शैतान' के साथ अब ये जगह अजय देवगन ने अपने नाम कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications