Love and War: संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में होगा शाहरुख खान का कैमियो, 22 साल बाद करेंगे साथ काम!

Shah Rukh Khan Cameo in Love & War: लव एंड वॉर की अनाउंसमेंट के बाद से ही इस फिल्म का बज बना हुआ है। संजय लीला भंसाली इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। ये फिल्म एक नए जमाने की लव ट्राइएंगल को दिखाएगी। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने सोर्स के हवाले से खबर छापी है। इसमें उन्होंने लिखा, हाल ही में शाहरुख खान ने संजय लीला भंसाली से एक स्पेशल कैमियो के लिए मुलाकात की। सारी चीजें अगर ठीक रहती हैं तो वो जनवरी 2025 में अपने सींस की शूटिंग करेंगे। उनका ये कैमियो फिल्म में इंटरवल के बाद नजर आएगा।

Shahrukh Khan will be seen in cameo in Ranbir Kapoor and Alia Bhatt movie Love and War reports

गेमचेंजर साबित होगा शाहरुख का कैमियो
इस खबर के आने के बाद से फिल्म गलियारों में बज और भी बढ़ गया है। हालांकि शाहरुख के कैमियो की बात ऑफिशियल रूप से शेयर नहीं की गई है। oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। लेकिन फिल्म में शाहरुख का कैमियो आता है तो ये फिल्म के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए संजय ने कहा था, ये एक बहुत ही खास फिल्म है क्योंकि अब ये किसी इतिहासिक समय में नहीं है, ना ही कोई पिलर हैं, ना ही और कॉस्ट्यूम्स हैं, ना ही कोई घोड़े हैं; ये कंटेंपरेरी है। ये अलग है, इसका म्यूजिक भी अलग है। इस फिल्म में काम करने में मुझे मजा आ रहा है। इस फिल्म की कास्ट भी शानदार है। लव एंड वॉर में रणबीर अहम रोल में हैं। बता दें, संजय और रणबीर इस फिल्म में 18 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले रणबीर ने संजय के साथ सावरिया में काम किया था। हालांकि संजय को रणबीर असिस्ट भी कर चुके हैं।

2026 में रिलीज़ होगी फिल्म
रिपोर्ट्स की माने तो संजय इस फिल्म की शूटिंग नवंबर पर शुरू कर सकते हैं। संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। फैंस रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की टैलेंटेड तिकड़ी के साथ संजय लीला भंसाली के खास सहयोग को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। बता दें कि यह मच अवेटेड फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+