शाहरुख खान ने तिरुपति बाला जी के किए दर्शन, भड़के मुस्लिम समुदाय ने इस्लामिक कानून तोड़ने का लगाया आरोप

बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म जवान के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। एक्‍शन थ्रिलर फिल्‍म जवान के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान अब तक कई शहर पहुंच चुके हैं। अपनी फिल्‍म जवान का प्रचार करने के साथ मंदिर में भी दर्शन करते हुए नजर आए। पहले शाहरुख खान वैष्‍णो देवी में माता रानी के दरबार में दर्शन कर आर्शीवाद लेने पहुंचे थे। वहीं बीते मंगलवार को तिरुपति बालाजी मंदिर में अपनी बेटी सुहाना के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। एक्‍टर के फैन जहां शाहरुख खान के इस अवतार को देखकर गदगद हैं वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों को ये बात पच नहीं रही है।

srk-in-balaji

बेटी सुहाना के साथ बालाजी में पारंपरिक पोशाक पहनकर किए थे दर्शन

बता दें मंगलवार को शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान और जवान फिल्‍म की को स्‍टार के साथ आंध्रप्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर गए थे। यहां पर एक्‍टर ने अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'जवान' जो सात सितंबर को रिलीज होगी उसकी सक्‍सेस की कामना की।

एक्‍ब्‍टर के मूर्ति पूजा करने पर इस संस्‍था ने जताई आपत्ति

शाहरुख खान का तिरुपति बाला जी में दर्शन करने जाने पर सुन्‍नी मुसलमानों की प्रमुख संस्‍था रजा अकादमी के अध्‍यक्ष सैयद नूरी ने आपत्ति जताते हुए कहा "इस्‍लाम में मूर्ति पूजा करने की इज़ाजत नहीं है। इस्‍लाम या मोमिन को मानने वाला सच्‍चा शख्‍स केवल अल्‍लाह के सामने अपना सिर झुकाएगा। उन्‍होंने कहा मैं शाहरुख की आलोचना या निंदा नहीं करूंगा। हर शख्‍स अपनी अंतरआत्‍मा के प्रति जवाबदेह होता है।"

फिल्‍मों में भी पूजा और आरती करने को इस्‍लाम इजाजत नहीं देता

रजा अकादमी के अध्‍यक्ष सैयद नूरी ने कहा फिल्‍म एक्‍टर में अपने विश्‍वास के प्रति प्रतिबद्धता की कमी है। फिल्‍मों में जो ये पूजा पाठ और भगवान के सामने प्रार्थना और आरती करते हैं, उसकी भी इस्‍लाम में इजाजत नहीं है। हालांकि नूरी ने दावा किया तिरुपति बालाजी में दर्शन करने से शाहरुख खान के मुस्लिम फैन प्रभावित नहीं होने वाले। उन्‍होंने इसके साथ ही कहा शाहरुख खान तो नास्तिक हैं, उनके लिए धर्म कोई महत्‍व नहीं रखता है।

शाहरुख ने मूर्ति पूजा करके इस्‍लामी कानून तोड़ा है

वहीं वरिष्‍ठ एडवोकेट युसूफ मुछाला ने कहा शाहरुख ने मूर्ति पूजा करके इस्‍लाम के कानून को तोड़ा है। मूर्ति पूजा इस्‍लाम में पूरी तरह से मना है और शाहरुख खान का बालाजी में दर्शन करना और पूजा करना इस्‍लाम के मूल सिद्धान्‍त का सरासर उलंघन है। इनके अलावा उलेमा काउंसिल के मौलाना महमूद द‍रियाबाजी मौलवी ने कहा मैं फिल्‍म पर किसी भी तरह की टिप्‍पणी नहीं करता।

शाहरुख खान के घर में भी होती है पूजा

बता दें शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी हिंदू हैं शादी के बाद भी गौरी ने अपना नाम नहीं बदला है। वहीं शाहरुख खान के तीन बच्‍चे हैं जिनके नाम आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान है। शाहरुख खान का परिवार हिंदू और मुसलमान दोनोंं ही धर्मों के त्‍योहार मनाते हैं। शाहरुख खान के घर में पूजा भी होती है। वहीं शाहरुख खान के घर में जो उनका ऑफिस रूम है उसमें कुरान और भगवत गीता दोनों ही रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+