बेटे अबराम की जीत पर शाहरुख खान ने ऐसे जताई खुशी, गोल्ड मेडल पहनाते हुए किया ये काम
Shahrukh Khan and Abram: छोटे बेटे अबराम के ताइक्वांडो मैच जीतने के बाद बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान एक प्राउड पिता के रूप में नजर आ रहे थे।
Shahrukh Khan and Abram: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान अक्सर अपने बच्चों के साथ उनके हर इवेंट पर पहुंचते हैं और उनको पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं। फिर चाहे वो उनका बड़ा बेटा आर्यन हो, बेटी सुहाना हो या फिर छोटा बेटा अबराम। शाहरुख खान अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने को हमेशा तैयार हो जाते हैं। गत रविवार को अपने छोटे बेटे अबराम के ताइक्वांडो मैच जीतने के बाद एक प्राउड पिता के रूप में नजर आए। अबराम को इस प्रतियोगिता में चीयर करने के लिए उनका पूरा परिवार पहुंचा था। इस इवेंट में अबराम के पिता शाहरुख खान, मां गौरी खान, बहन सुहाना और बड़े भाई आर्यन खान भी मौजूद थे। इसके अलावा इस इवेंट में कई और सेलिब्रेटी पैरेंट्स और उनके बच्चे भी शामिल हुए थे।

बेटे अबराम को शाहरुख खान ने पहनाया मेडल
इस इवेंट के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज और फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने इस फंक्शन में मैरून शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने अपने लुक को कूल बनाने के लिए काली टोपी भी पहनी हुई थी।

आर्यन और सुहाना भी नजर आए खुश
अबराम के ताइक्वांडो मैच जीतने के बाद शाहरुख खान ने खुद स्टेज पर जाकर अपने बेटे को गोल्ड मेडल पहनाया। मेडल मिलने के बाद अबराम ने अपने पापा को एक प्यारा सा किस किया। इस इवेंट में शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन और बेटी सुहाना भी मौजूद थीं जो अपने छोटे भाई की जीत पर काफी खुश नजर आ रहे थे। सुहाना और आर्यन ने ताइक्वांडो ट्रेनर के साथ पोज भी दिए। इसी ट्रेनर न बचपन में सुहाना और आर्यन को भी ट्रेनिंग दी थी।

तैमूर के साथ पहुंचे करीना और सैफ
इस कॉम्पटिशन में सैफ अली खान और करीना कपूर भी अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ नजर आए थे। तैमूर ने भी इस इवेंट के एक मैच में हिस्सा लिया था। वहीं तैमूर के मेडल पहनाते हुए और सिर पर किस करते हुए शाहरुख खान की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इवेंट के आखिर में शाहरुख खान, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आर्यन और तैमूर एक साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे।

बुर्ज खलीफा पर नजर आई थी शाहरख खान की तस्वीर
कुछ दिनों पहले ही शाहरुख खान की तस्वीर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर नजर आई थी। लाइट्स और म्यूजिक की मदद से शाहरुख खान की फोटो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर क्रिएट किया गया था। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सबसे बड़े हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर में से एक बुर्जील होल्डिंग्स ने इस कैंपेन के लॉन्च इवेंट में ये क्रिएटिविटी की थी। आपको बता दें कि शाहरुख खान को इस कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

शाहरुख खान की आनेवाली फिल्में
जानकारी के अनुसार शाहरुख खान फिलहाल फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। उन्होंने तापसी पन्नू के साथ फिल्म का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है और कुछ दिनों पहले ही भारत लौटे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'डंकी' के सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज लीक भी हुए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। इसके अलावा शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' और 'जवान' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications