Scoop: बर्थडे पर शाहरुख खान ने किया ऐसा काम, फैंस बोलेंगे- किंग तुमने ये क्या और क्यों किया?

2 नवंबर को शाहरुख खान का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। उनके फैंस हमेशा इस दिन का इंतजार करते हैं। साल 2023 शाहरुख के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ था। पिछले साल उनकी 3 फिल्में रिलीज हुईं और तीनों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया था। अब उनके फैंस अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उनकी नई फिल्म का नाम किंग है।

इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान अपना थिएट्रिकल डेब्यू कर रही हैं। यानी किंग सुहाना की थिएटर में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म है। इसके पहले उन्होंने नेटफ्लिक्स की फिल्म द आर्चीज़ काम किया था। किंग शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होने की खबरें हैं। इस फिल्म के डायलॉग्स अब्बास टायरवाला ने लिखे हैं। किंग की कहानी में दो लोग क्रेंद्र में हैं जो कठिन परिस्थिति में साथ आते हैं। ग्रे शेड के साथ शाहरुख एक डॉन और सुहाना के किरदार के मेंटॉर के रोल में दिखेंगे। वो मदद करता है कि अपराध से भरी जूझना है।

Shahrukh Khan cut his hair short for the upcoming movie King suhana khan

लुक हुआ चेंज
रिपोर्ट्स की माने तो, जन्मदिन के दिन शाहरुख ने अनाउंस किया कि किंग में उनका लुक छोटे बालों के साथ होगा। इसके लिए वो बाल भी कटवा चुके हैं। इसका मतलब ये है कि अब उनका लंबे बालों वाला लुक नजर नहीं आएगा। दरअसल, शाहरुख के फैंस उनके बड़े बालों वाला लुक काफी पसंद करते हैं। ऐसे में हो सकता है कि वो निराश हो जाएं। हालांकि उन्होंने अभी अपने छोटे बालों के लुक को रिवील नहीं किया। वॉर 2 फेम अब्बास टायरवाला ने फिल्म के पहले ड्राफ्ट के डायलॉग्स पूरे कर लिए हैं। शाहरुख खान सुहाना खान, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन अपने पहले शेड्यूल की शूटिंग बुडापेस्ट में शुरू करेंगे। इसके एक्शन के लिए मेकर्स कुछ हॉलीवुड के टॉप एक्शन डायरेक्टर्स से भी बात कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने किंग के एक्शन सीक्वेंस डिजाइन किया है। साथ ही वो इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर भी हैं। बात दें इस फिल्म की कहानी सुजॉय ने ही लिखी है।

2026 में रिलीज़ होगी फिल्म
फिल्म का म्यूज़िक जवान फेम कंपोज़र अनिरुद्ध रविंचदर कंपोज़ करेंगे। हालांकि उन्होंने फिल्म की अनाउंसमेंट वीडियो के लिए बैकग्राउंड म्यूजि़क पहले से तैयार कर लिया है। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि किंग की अनाउंसमें शाहरुख खान के जन्मदिन 2 नवंबर के दिन होगी। बेटी और पापा ने एक्शन सीक्वेंस के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। किंग को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2026 में रिलीज़ के लिए शेड्यल्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+