Laal Singh Chaddha: इस सुपरस्टार को देख थिएटर में खुशी से झूम उठे फैंस, फीका पड़ा आमिर खान का जादू

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहरुख बतौर कैमियो नजर आए। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मुंबई, 12 अगस्त: लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हो चुकी है। कोरोना काल की वजह से कई बार फिल्म की रिलीज डेट टली है। आमिर खान ने इस फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत की है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो देख सिनेमाघरों में फैंस बेहद खुश हो गए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ शाहरुख खान का कैमियो

वायरल हुआ शाहरुख खान का कैमियो

11 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ओपनिंग डे कुछ खास नहीं रहा। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बायकॉट करने की मांग चल रही है। इस बीच फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बॉलीवुड के सुपस्टार शाहरुख खान के 2 मिनट के कैमियो को देख सिनेमाघरों में फैंस चिल्लाने पर मजबूर हो गए। शाहरुख खान को देख फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

थिएटर में खुशी से झूम उठे फैंस

सिनेमाघरों में शाहरुख खान को ऑनस्क्रीन देख फैंस का खुशी के मारे काफी एक्साइटेड हो गए। थिएटर में फैंस जोर-जोर चिल्लाने और हुटिंग करने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस किस तरह शाहरुख खान के कैमियो को एंजॉय कर रहे हैं। यहां देखें वीडियो।

आमिर ने दी शाहरुख खान के कैमियो की जानकारी

आमिर ने दी शाहरुख खान के कैमियो की जानकारी

फिल्म रिलीज होने से पहले आमिर खान ने शाहरुख खान के कैमियो की जानकारी दी थी। आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'शाहरुख दोस्त है, मैंने उन्हें कहा कि मुझे कोई चाहिए जो अमेरिका में एल्विस (प्रेस्ली) ने प्रिसेंट किया था वैसा कर सके। मुझे इंडिया के बिगेस्ट आइकॉनिक स्टार की जरुरत है। जिसके लिए मैं तुम्हारे पास आया हूं। आमिर की ये बात सुनकर शाहरुख ने रोल के लिए हां कह दिया था'।

इन फिल्मों में भी कैमियो करेंगे शाहरुख

बता दें कि इस फिल्म से पहले शाहरुख खान ने आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री में कैमियो किया था। इसके अलावा किंग खान रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो करेंगे। फिल्म में शाहरुख खान का लुक हाल ही में सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। रणबीर कपूर की ये फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। किंग खान की ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर फिल्म डंकी और जवान में भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+