Kareena Kapoor संग लिप-लॉक वायरल फोटो पर शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं बर्बाद हो गया था'

Shahid Kareena Kissing Photo Leaked: एक समय था जब शाहिद कपूर और करीना कपूर के इंडस्ट्री में प्यार के खूब चर्चे थे। लेकिन उस दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसका उन्हें आज भी अफसोस होता है।

जब करीना-शाहिद की किसिंग फोटो हुई थी लीक
दरअसल, ये बात साल 2004 की है जब शाहिद कपूर और करीना कपूर की एक किसिंग फोटो लीक हो गई थी। उस दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि उस वक्त सोशल मीडिया का चलन नहीं था लेकिन इसके बावजूद इस किसिंग तस्वीर से खूब बवाल मचा। अब कई सालों बाद शाहिद कपूर ने इस तस्वीर को लेकर चुप्पी तोड़ी और बताया कि इससे उन पर किस तरह का असर पड़ा।

Shahid Kapoor

एक्टर ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी
मिड डे को दिए इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कहा, मैं उस समय सिर्फ 24 साल का था और मुझे लगा कि मेरी किसी ने प्राइवेसी छिन ली है। मैं बर्बाद हो गया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ये मेरे साथ क्या हो रहा है। यह सब क्या चल रहा है। इन सबसे आप पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आप जिस लड़की के साथ डेट कर रहे हो, उसके साथ कैसे रहना है. यह सब बातें उस समय पता नहीं होती है. उन्हीं सब के बीच यह सब हो जाता है।

शख्स ने मांगे थे 500 रुपये
शाहिद कपूर ने आगे कहा कि, 'दो लड़के हमारे स्‍टूडियो आए थे और उन्‍होंने कहा कि अगर आप 500 रुपये दो तो हम आपको क्‍लब में शाहिद और करीना का किस करते हुए फोटो दे सकते हैं। खैर अब तो मेरा शादी हो चुकी है और बच्चे भी हैं। अब लोगों को मेरे में इन बातों को लेकर दिलचस्पी नहीं है. अब वह दूसरे 24 साल के एक्टर्स पर फोकस करेंगे'।

साल 2007 में हुई करीना और शाहिद का ब्रेकअप
बता दें कि, शाहिद कपूर और करीना कपूर का साल 2007 में ब्रेकअप हो गया था। जहां करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी कर अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं। वहीं शाहिद कपूर ने खुशी-खुशी मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज कर ली। दोनों की शादी को फिलहाल पूरे 8 साल हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+