TBMAUJ BO Day 2: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ने दूसरे दिन मचाया धमाल, फिल्म ने की बंपर कमाई
TBMAUJ BO Day 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में शाहिद ने पहली बार मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर की और फैंस को ये ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद भी आ रही है।
वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुई ये रोमांटिक फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने दूसरे दिन 9.5 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने पहले दिन 7.02 करोड़ का कारोबार किया था। इस हिसाब दूसरे दिन कमाई में उछाल आया है। फिल्म का अभी तक 16.52 करोड़ का पूरा कलेक्शन हो गया है।

वहीं शाहिद और कृति की ये फिल्म देश के अलावा दुनिया में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में 75 करोड़ का बजट लगाया गया है ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कितने करोड़ का कलेक्शन कर पाती है।
बता दें कि फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर और कृति सेनन की लव स्टोरी दिखाई गई है। फिल्म में कृति सेनन ने रोबोट की भूमिका निभाई है। जिसके प्यार में शाहिद पड़ जाते हैं। फिर जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चलता है तो उनके होश उड़ जाते हैं। फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया जैसे स्टार्स भी लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म को अमित जोशी और Aradhana Sah ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications