TBMAUJ Advance Booking: हिट होने को तैयार है शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म, एडवांस बुकिंग से हुई इतनी कमाई

TBMAUJ Advance Booking Day 1: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में पहली बार दोनों की दमदार कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पहले दिन फिल्म बंपर कमाई कर सकती है।

फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को लेकर अलग बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। यही वजह है कि लोग धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। वहीं फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अच्छी खासी कमाई कर ली। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज से पहले कितना कलेक्शन कर लिया।

Shahid Kapoor

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की अब तक 43 हजार 338 टिकट बिक चुके हैं औऱ इसी के साथ फिल्म ने 93.95 लाख रुपये की कमाई कर ली। उम्मीद है कि आज 8 फरवरी को इससे ज्यादा की टिकटों की बिक्री होगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

माना जा रहा है कि शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ऋतिक रोशन की फाइटर को कड़ी टक्कर दे सकती है। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, इनके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है। 9 फरवरी को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। देखना होगा कि इस जोड़ी को फैंस कितना पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+