करीना कपूर करती थीं शाहिद का पीछा, प्यार में छोड़ दिया था नॉनवेज, फिर किस वजह से आई रिश्ते में दरार?

Kareena Kapoor Shahid Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं जिनके आज भी चर्चे होते हैं। आज हम बात करेंगे करीना कपूर और शाहिद कपूर के बारे में जो कभी एक दूसरे के प्यार में पागल थे लेकिन साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

बता दें कि, शाहिद और करीना की लव स्टोरी फिल्म 'फिदा' से शुरू हुई थी। एक्ट्रेस को पहली ही नजर में शाहिद इतने ज्यादा पसंद आ गए थे उन्होंने पहली ही नजर में शाहिद को प्रपोज कर दिया था। लेकिन शाहिद को शुरूआत में करीना में इतनी ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। करीना ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था।

Kareena Kapoor

करीना कपूर ने एक बार कॉफी विद करण में बताया था कि शाहिद के लिए उनका एकतरफा प्यार था। एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया था कि वह शाहिद के प्यार में इतनी पागल थीं कि दो महीने तक उनका पीछा किया था। लेकिन इसके बावजूद एक्टर को उनमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। करीना उन्हें कई बार फोन कॉल और मैसेज करती थीं और फिर एक दिन एक्ट्रेस ने शाहिद को प्रपोज कर दिया।

कॉफी विद करण के 6वें सीजन में करीना कपूर और शाहिद कपूर साथ पहुंचे थे। इस दौरान करण ने खुलासा किया कि जब करीना शाहिद को डेट कर रही थीं तो वो काफी बदल गई थीं। यहां तक कि उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था और वह वेजिटेरियन बन गई थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि शाहिद कपूर भी वेजिटेरियन हैं।

करीना कपूर और शाहिद कपूर 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन कभी भी दोनों के ब्रेकअफ की असली वजह सामने नहीं आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता है कि करीना कपूर ने शाहिद को धोखा दिया था। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

खैर अब दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी कर ली। दोनों के दो बेटे हैं जिनका नाम तैमूर और जेह है। वहीं शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए थे। इनके भी दो बच्चे हैं मीशा और जैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+