Shahid Kapoor की Ex-GF करीना कपूर ने एक्टर की पत्नी मीरा राजपूत से ये क्या पूछ लिया? तीसरे बच्चे पर उठे सवाल

Shahid Kapoor Ex Girlfriend Kareena Kapoor: बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे रहे हैं, जिनकी चर्चा सालों बाद भी होती रहती है। करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की प्रेम कहानी भी इन्हीं में से एक है। कभी एक-दूसरे के बेहद करीब रहे ये दोनों स्टार्स आज अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। दोनों शादीशुदा हैं और अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक बार फिर इस पुराने रिश्ते को चर्चा में ला दिया।

करीना कपूर ने मीरा राजपूत से किया कैसा सवाल?
दरअसल करीना कपूर के पॉपलुर चैट शो 'वाट वीमेन वांट' (What Women Want) के नए एपिसोड में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत मेहमान बनकर पहुंचीं। खास बात ये है कि पहली बार करीना कपूर खान और मीरा राजपूत किसी शो पर एक साथ नजर आईं। बातचीत के दौरान दोनों ने मदरहुड, बच्चों की परवरिश और पारिवारिक जिम्मेदारियों जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। इसी बीच मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर के साथ तीसरे बच्चे को लेकर चल रही अटकलों पर भी अपनी बात रखी।

Shahid Kapoor Ex Girlfriend

शाहिद कपूर के तीसरे बच्चे की खबरों पर मीरा ने लगाया विराम

-शो के प्रोमो में करीना कपूर अपनी गेस्ट मीरा राजपूत से उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें पूछती नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान करीना कपूर ने उनसे सवाल किया कि अब तक उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह कौन-सी सुनी है?

-इस पर मीरा राजपूत ने बताया कि उनके और शाहिद कपूर के तीसरे बच्चे को लेकर अक्सर खबरें और अटकलें सामने आती रहती हैं। मीरा राजपूत की बात सुनकर करीना कपूर ने हंसते हुए कहा- हो भी सकता है। हालांकि मीरा राजपूत ने बिना किसी झिझक के इस संभावना को खारिज कर दिया।

-मीरा राजपूत ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है और उनका परिवार पूरा हो चुका है। मीरा के इस जवाब से उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के तीसरे बच्चे की प्लानिंग करने की बातें कही जा रही थीं।

कम उम्र में मां बनने के फैसले पर क्या बोलीं मीरा राजपूत?

-करीना कपूर और मीरा राजपूत की बातचीत सिर्फ तीसरे बच्चे तक सीमित नहीं रही। शो में दोनों ने मां बनने के अनुभव और बच्चों की परवरिश से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा की। करीना कपूर ने मीरा राजपूत से जानना चाहा कि क्या वह अपनी जिंदगी के किसी दूसरे पड़ाव पर मां बनना पसंद करतीं?

-इस सवाल पर मीरा राजपूत ने कहा कि वह अपनी मदरहुड जर्नी में कुछ भी बदलना नहीं चाहेंगी। उनके मुताबिक मां बनने का अनुभव उम्र या जिंदगी के किसी खास पड़ाव पर निर्भर नहीं करता बल्कि हर स्थिति में इसकी अपनी चुनौतियां होती हैं।

-मीरा राजपूत ने बताया कि उनके और करीना कपूर के बच्चों के जन्म के समय में अंतर जरूर रहा है लेकिन मां होने के नाते दोनों ने कई तरह की मुश्किलों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना किया होगा। उन्होंने ये भी माना कि कई बार बच्चों की जिम्मेदारियां संभालते हुए महिलाएं खुद को काफी थका हुआ और परेशान महसूस करने लगती हैं।

शाहिद कपूर के सपोर्ट ने आसान बनाई मीरा राजपूत की मदरहुड जर्नी

-मीरा राजपूत ने बातचीत के दौरान इस बात का भी जिक्र किया कि मां बनने के शुरुआती दौर में उन्हें शाहिद कपूर का भरपूर साथ मिला। उन्होंने बताया कि उस समय शाहिद का सहयोग उनके लिए काफी मायने रखता था।

-इसके अलावा मीरा राजपूत ने अपनी बहनों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बहनों के बच्चे उनसे पहले हो चुके थे। ऐसे में उन्हें अपनी बहनों को बच्चों की परवरिश करते हुए देखने का मौका मिला था। इससे उन्हें मां बनने और बच्चों को संभालने के कई पहलुओं को समझने में मदद मिली।

-मीरा राजपूत के मुताबिक मदरहुड में मुश्किलें तो आती हैं लेकिन वह अपनी जिंदगी के इस सफर को किसी दूसरे तरीके से नहीं जीना चाहती थीं। उनकी बातों से साफ था कि वह कम उम्र में मां बनने के अपने फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने घर में बांट रखी हैं जिम्मेदारियां

-चैट शो में करीना कपूर ने मीरा राजपूत से शाहिद कपूर के साथ बच्चों की परवरिश और घर के कामों को लेकर जिम्मेदारियां बांटने के बारे में भी सवाल किया। इस पर मीरा राजपूत ने कहा कि किसी भी शादीशुदा रिश्ते में जिम्मेदारियों का बंटवारा बेहद जरूरी है। एक व्यक्ति के लिए घर और बच्चों से जुड़े सभी काम अकेले संभालना आसान नहीं होता।

-मीरा राजपूत ने बताया कि घर पर रहते हुए शाहिद बच्चों के खेलकूद और खानपान का ध्यान रखते हैं जबकि वह उनकी पढ़ाई, होमवर्क, जन्मदिन की पार्टियों और क्लास से जुड़े काम संभालती हैं।

-हालांकि अगर दोनों में से किसी एक को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़े तो दूसरे को अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी पड़ती हैं। मीरा राजपूत की इस बात से ये भी जाहिर हुआ कि शाहिद कपूर और वह मिलकर बच्चों की परवरिश करते हैं और एक-दूसरे का सहयोग करते हैं।

कभी एक-दूसरे के प्यार में थे करीना कपूर और शाहिद कपूर

-करीना कपूर और मीरा राजपूत की इस मुलाकात को लेकर लोगों की दिलचस्पी की एक बड़ी वजह शाहिद कपूर और करीना कपूर का पुराना रिश्ता भी है। एक समय दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते थे।

-जानकारी के अनुसार करीना कपूर और शाहिद कपूर की नजदीकियां साल 2004 में फिल्म 'फिदा' की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों ने 'चुप चुप के', '36 चाइना टाउन' और 'जब वी मेट' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

-हालांकि साल 2007 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। दिलचस्प बात ये है कि उनकी फिल्म 'जब वी मेट' को आज भी बॉलीवुड की पॉपुलर रोमांटिक फिल्मों में गिना जाता है। अलग होने के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया और अपने-अपने परिवार बसा लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+