Shahid Kapoor और मीरा राजपूत ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Shahid Kapoor Bought New Mercedes: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री पर अपने दम पर पहचान बनाई है। जिसके चलते आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा एक्टर के पास कई लग्जरी गाड़ियां है। अब एक्टर के कार कलेक्शन में एक और नई गाड़ी शामिल हो गई है।

बता दें कि, 19 दिसंबर को शाहिद कपूर ने नई मर्सिडीज कार खरीदी है। मेबैक इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक्टर और उनकी पत्नी मीरा की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। दोनों अपनी नई कार के साथ पोज देते हुए नजर आए। फैंस एक्टर को इस नई गाड़ी के लिए सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

Shahid Kapoor

शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा ने नई ब्लैक मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। ये कार अपने शानदार फीचर्स के लिए जानी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की कीमत 3.5 करोड़ रुपए है। इससे पहले पिछले साल 2022 में एक्टर ने 2.8 करोड़ की मर्सिडीज Maybach S580 खरीदी थी। अब उनके कलेक्शन में एक और गाड़ी शामिल हो गई।

इस साल कई सेलिब्रिटीज ने नई कार खरीदी थी। जिसमें तापसी पन्नू और श्रद्धा कपूर शामिल हैं। तापसी ने गणेश चतुर्थी पर मर्सिडीज मेबैक GLS 600 कार खरीदी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार की कुल कीमत 3 करोड़ है। वहीं श्रद्धा कपूर ने दशहरा के मौके पर लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका खरीदी थी। वहीं अब शाहिद कपूर ने भी साल के अंत में नई कार खरीद ली। बता दें कि शाहिद को बाइक्स और कार का काफी शौंक है। वह हर साल नई कार खरीदते हैं।


वहीं शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस साल उन्होंने फर्जी से ओटीटी पर डेब्यू किया। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। अब एक्टर अगले साल फिल्म 'देवा' में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म अगले दशहरा में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहिद जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान की अनटाइटल्ड फिल्म में भी दिखाई देंगे। जिसमें उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आएँगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+