इस सुपरस्टार के एक नहीं बल्कि हैं 3 मां और 3 पिता, जानिए कौन हैं असली मां-बाप, हैरान कर देगी रिश्तेदारी
Shahid Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को चॉकलेटी बॉय भी कहा जाता है। आज भी वह अपने लुक्स और स्टाइल से फैंस को दीवाना बना देते हैं। आज 25 फरवरी 2024 को एक्टर अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प राज बताने वाले हैं। शाहिद कपूर के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके तीन पिता और तीन मां हैं। आइए जानते हैं कैसे
शाहिद कपूर के जो असली माता-पिता हैं वह हैं पंकज कपूर और नीलिमा अजीम। लेकिन शाहिद के जन्म के तीन साल बाद ही इनका तलाक हो गया था। जिसकी वजह से एक्टर काफी ज्यादा टूट गए थे। पंकज कपूर से अलग होने के बाद नीलिमा अपने बेटे शाहिद के साथ रहने लगी थीं।

नीलिमा अजीम से तलाक के बाद पंकज कपूर अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे और उन्होंने साल 1989 में एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से शादी कर ली थी। ऐसे में वह शाहिद की दूसरी मां बन गई। हालांकि सौतेली मां होने के बावजूद वह शाहिद से अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वहीं पंकज और सुप्रिया के एक बेटा और बेटी हैं।
वहीं बात करें शाहिद कपूर की रियल मां नीलिमा अजीम की तो पंकज कपूर के बाद उन्होंने भी दूसरी शादी कर ली थी। जो कि शाहिद के दूसरे पिता हुए। इनका नाम राजेश खट्टर है और इस शादी से ईशान खट्टर का जन्म हुआ। जो कि बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। हालांकि ये शादी भी ज्यादा समय नहीं टिक पाई और दोनों का तलाक हो गया।
राजेश खट्टर से तलाक के बाद नीलिमा अजीम ने तीसरी शादी रजा अली खान की थी। लेकिन उनकी ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। इस हिसाब से वह शाहीद कपूर के तीसरे पिता हुए। रजा अली खान ने नीलिमा से तलाक के बाद एक्ट्रेस वंदना सजनानी से दूसरी शादी कर ली। जो कि शाहिद की तीसरी मां है। हैरानी की बात ये है कि नीलिमा की तीन शादी के बाद भी वह अकेली हैं। खैर शाहिद कपूर की अपने सभी घरवालों के साथ अच्छी खासी बॉन्डिंग है।












Click it and Unblock the Notifications