'पागलों की तरह चिल्ला क्यों रहे हो?' पैपराजी पर फूटा शाहिद कपूर का गुस्सा, जानिए ऐसा क्या हुआ था?

शाहिद कपूर अपने परिवार के साथ खड़े थे और कार का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में पैपराजी जोर-जोर से चिल्लाने लगे तभी एक्टर को गुस्सा आया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shahid Kapoor Angry On Paps: जब भी कोई सेलिब्रिटी कहीं भी जाते हैं तो पैपराजी हमेशा उन्हें फोटोज क्लिक करने के लिए कहते हैं। लेकिन कई बार इससे सेलेब्स परेशान हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ अभिनेता शाहिद कपूर के साथ हुआ। एक्टर बीच सड़क पर अचानक पैपराजी पर भड़क गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

पैपराजी पर भड़के शाहिद कपूर
दरअसल, हाल ही में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और पूरे परिवार के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान वह सड़क पर खड़े होकर अपनी कार का इंतजार कर रहे थे। लेकिन तभी पीछे से पैपराजी जोर-जोर से चिल्लाने लगे ये देखकर एक्टर आगबबूला हो गए और उन्होंने जमकर खरी खोटी सुनाई।

Shahid Kapoor

चिल्ला क्यों रहे हो?
शाहिद कपूर के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह पैपराजी की क्लास लगा रहे हैं। वीडियो में एक्टर कहते हैं कि, "चिल्ला क्यों रहे हो? क्या वजह है? मैं यहीं खड़ा हूं ना। पागलों की तरह क्यों चिल्ला रहे हो? रिलैक्स करो। यहीं हैं हम लोग। जब मैं गाड़ी में चला जाऊंगा, तब चिल्लाना। अभी मैं खड़ा हूं।"

एक्टर के सपोर्ट में उतरे फैंस
जैसे ही एक्टर का ये वीडियो सामने आया तो फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई। फैंस ने उनके इस रवैया का सपोर्ट किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मजा आ गया, इनको तो गाली पड़नी ही चाहिए।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि, 'सही किया शाहिद भाई, ये लोग मच्छी बाजार बना देते हैं'। एक ने लिखा, ये लोग बहुत तंग करते हैं सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी को'। इस तरह से लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ब्लडी डैडी रिलीज हुई थी। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। अब इसके बाद वह जल्द ही कृति सेनन के साथ अपनी अगली लव स्टोरी में रोमांस करते हुए नजर आएंगे। हालांकि अभी तक फिल्म के नाम की घोषणा नहीं हुई है। इस फिल्म से शाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+