शाहिद कपूर ने अपने बच्चों के लिए खरीदा 58 करोड़ रुपए का नया घर, समंदर किनारे से दिखता है ऐसा नजारा

बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक, शाहिद और मीरा ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों, बेटी मिशा और बेटे जैन के लिए मुंबई के वर्ली इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।

मुंबई, 4 अक्टूबरः बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक, शाहिद और मीरा ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों, बेटी मिशा और बेटे जैन के लिए मुंबई के वर्ली इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। आपको बता दें कि उनके नए घर से बांद्रा-वर्ली सी लिंक का शानदार नजारा दिखता है। खबर है कि शाहिद और मीरा ने साल 2018 में अपार्टमेंट बुक किया था और साल 2019 में उन्हें इसका पजेशन मिला था। फिलहाल शाहिद और मीरा अपने नए अपार्टमेंट के बेस में शिफ्ट हो गए हैं।

शाहिद और मीरा का लग्जरी अपार्टमेंट

शाहिद और मीरा का लग्जरी अपार्टमेंट

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए आलीशान अपार्टमेंट की एक झलक शेयर की है। अपने नए घर की तस्वीर को पोस्ट करते हुए मीरा कपूर ने कैप्शन में लिखा है- कौन जानता है? क्या यह कुछ अद्भुत और नई शुरुआत है? इस तस्वीर में मीरा कपूर वाइट कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं और काफी खूबसूरत लग रही हैं। मीरा नए घर के ड्रॉइंग रूम में बैठी नजर आ रही हैं जिसमें ग्रे दीवारे हैं और क्लासिक फर्नीचर मौजूद है।

मीरा ने शेयर किया नए घर का वीडियो

इससे पहले मीरा कपूर ने एक नया वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पियानो की प्रैक्टिस करती नजर आ रही थीं। लोगों का कहना है कि यह उनके नए घर के अंदर ही लिया गया है। पिंकविला की खबर के अनुसार शाहिद और मीरा को अपने दोनों बच्चों के साथ वर्ली के घर में शिफ्ट हुए पांच दिन हो गए हैं।

शाहिद कपूर ने नए घर में की पूजा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मीरा और शाहिद ने अपने नए घर में एंट्री करने से पहले एक छोटी पूजा की और फिर वह लोग अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं। शाहिद ने खुद मीडिया से बात रते हुए कहा कि महामारी ने उनके घर के कंस्ट्रक्शन को बहुत अफेक्ट किया था लेकिन बाद में सारा काम सही से पूरा हो गया।

58 करोड़ रुपए में खरीदा नया घर

58 करोड़ रुपए में खरीदा नया घर

आपको बता दें कि शाहिद और मीरा के नए अपार्टमेंट की कीमत करीब 58 करोड़ रुपए हैं। अपनी लग्जरी कारों और बाइक्स के लिए शाहिद कपूर ने अपने नए घर में 6 पार्किंग स्लॉट बनाए हैं। शाहिद ने अपने पसंद से नए घर में 500 वर्ग फुट की एक शानदार बालकनी बनाई है।

मीरा कपूर ने दिखाई अपनी नई रसोई

मीरा कपूर ने दिखाई अपनी नई रसोई

गत 30 सितंबर को मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी रसोई से दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। पहली तस्वीर में मीरा अपनी नई रसोई और अपने मसाला कलेक्शन को फ्लॉन्ट कर रही थीं। वहीं अगली तस्वीर में मीरा ने अपना दाल कलेक्शन दिखाया था और लोगों को बताया था कि शाकाहारी लोग अपनी दाल से कितना प्यार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+