गधे पर बैठकर आईफा 2022 में एंट्री करने पहुंचे शाहिद कपूर और फरहान अख्तर, देखिए कैसा था नजारा

नई दिल्ली, जून 12। आईफा 2022 का प्रसारण 25 जून को रात 8 बजे कलर्स टीवी पर होगा। इसके प्रसारण होने से कुछ दिन पहले ही छोटे-छोटे वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। बता दें कि आईफा 2022 का आयोजन इसी महीने की शुरुआत में यास द्वीप, आबूधाबी में आयोजित हुआ था। अब 25 तारीख को पूरा शो टेलिकास्ट होगा।

कलर्स ने जारी किया प्रोमो

कलर्स ने जारी किया प्रोमो

इस बीच कलर्स टीवी की ओर से एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें शाहिद कपूर और फरहान अख्तर गधे पर बैठकर अपनी एंट्री ले रहे हैं। हालांकि इस दौरान शाहिद और फरहान ने सूट-बूट पहने हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद और फरहान गधे पर बैठकर एकसाथ आईफा 2022 की एंट्री करते हैं।

'स्पोर्ट्स बाइक पर आने वाले गधे पर आ रहे हैं'

'स्पोर्ट्स बाइक पर आने वाले गधे पर आ रहे हैं'

वीडियो में शाहिद कपूर और फरहान अख्तर दोनों ही गधों पर सवार नजर आ रहे हैं। शाहिद कहते हैं, ''जो लोग आग के जरिए हमर, स्पोर्ट्स बाइक पर अपनी एंट्री करते थे, वे अब दो गधों के साथ एंट्री ले रहे हैं। " इसके बाद फरहान कहते हैं "गधे भी ऐसा ही सोच रहे होंगे। मुझे पप्पू कहना चाहिए, अच्छी सवारी।"

कब आयोजित हुआ था आईफा

कब आयोजित हुआ था आईफा

शाहिद और फरहान के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो पर एक फैंस ने कॉमेंट किया है कि 'यह मेरा सबसे पसंदीदा IIFA अवॉर्ड में से एक होगा। आपको बता दें कि इस साल IIFA का आयोजन अबू धाबी के एतिहाद एरिना में यास द्वीप के यस बे वाटरफ्रंट में 2, 3 और 4 जून को आयोजित हुआ था। इस अवॉर्ड फंक्शनकी अगुवाई सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने की थी।

साथ ही अभिषेक बच्चन, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, सारा अली खान, नोरा फतेही ने भी इस अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की थी। गायक तनिष्क बागची, नेहा कक्कड़, हनी सिंह, गुरु रंधावा, ध्वनि भानुशाली, ज़हरा एस खान, असीस कौर और ऐश किंग ने भी अपने प्रदर्शन से भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, तमन्ना भाटिया, सलमान खान, लारा दत्ता, बॉबी देओल, नरगिस फाखरी, उर्वशी रौतेला, निर्माता बोनी कपूर, रमेश तौरानी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: प्लास्टिक सर्जरी को लेकर Mouni Roy हुईं ट्रोल, फैंस ने कमेंट कर लिखा कुछ ऐसा..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+