प्लास्टिक सर्जरी को लेकर Mouni Roy हुईं ट्रोल, फैंस ने कमेंट कर लिखा कुछ ऐसा..
मौनी रॉय के चेहरे में अब काफी बदलाव आ चुके हैं। जिसे फैंस काफी नोटिस कर रहे हैं। ऐसे में वह अब अपने लुक्स को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
मुंबई, 12 जून: टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन, इस बार कुछ ऐसा हुआ कि वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल, मौनी रॉय के चेहरे अचानक कुछ बदलावों को देख फैंस ने प्लास्टिक सर्जरी की दुकान कहकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

लुक के कारण ट्रोल हुईं मौनी रॉय
मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से आज अलग मुकाम हासिल किया है। अब मौनी रॉय जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। जिसको लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं। मौनी रॉय अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, इस बार उन्हें अपने लुक के कारण ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा।
प्लास्टिक सर्जरी कहकर उड़ाया मजाक
दरअसल, मौनी रॉय को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस दौरान मौनी रॉय और ब्लैक पैंट में नजर आईं। उन्होंने अपने इस लुक को व्हाइट शूज के साथ पूरा किया है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन कुछ लोगों को उनका ये लुक पसंद नहीं आया और प्लास्टिक सर्जरी कहकर ट्रोल करने लगे।
'प्लास्टिक सर्जरी में नहा के आई हैं'
मौनी के लुक को लेकर ट्रोलर्स अलग-अलग तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मौनी के चेहरे की बनावट पूरी तरह से प्लास्टिक सर्जरी से की गई है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'उनके चेहरे का कौन सा हिस्सा असली है', तो दूसरे ने लिखा 'प्लास्टिक सर्जरी में नहा के आई हैं।' वहीं मौनी के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है कि मौनी रॉय अपने लुक को लेकर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी मौनी रॉय प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं।

मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म
वहीं मौनी रॉय की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने वाली हैं। जी हां मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' नजर आएंगी। जिसका लुक हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया था। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन में मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
-
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications