बोले पाकिस्तानी एंकर - 'भारत छोड़ दो शाहरुख, मोदी सरकार आपके साथ गलत कर रही'

इस्लामाबाद, 25 अक्टूबर। बॉलीवुड के बादशाह खान यानी कि शाहरुख इन दिनों काफी परेशानी से गुजर रहे हैं। वजह है उनके बड़े बेटे आर्यन खान, जो कि इन दिनों ड्र्ग्स केस मामले में, एनसीबी की गिरफ्त में हैं। लगातार कोशिशों के बावजूद आर्यन को बेल नहीं मिल पाई है। फिलहाल शाहरुख अपने बेटे के लिए अब हाईकोर्ट पहुंचे हैं। तो वहीं इसी बीच बॉलीवुड के लोगों ने शाहरुख के सपोर्ट में आवाज उठाई है। हालांकि शाहरुख और उनके परिवार की ओर से इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

 शाहरुख के सपोर्ट में पाकिस्तान

शाहरुख के सपोर्ट में पाकिस्तान

लेकिन अब सरहद पार से शाहरुख के सपोर्ट में आवाजें उठ रही हैं। पाकिस्तान के कई जानी-मानी हस्तियों ने शाहरुख के सपोर्ट में आवाज उठाई हैं। तो वहीं पाकिस्तान के लोकप्रिय एंकर वकार जाका ने जो कहा वो बिल्कुल हैरान कर देने वाला है।

'मोदी सरकार आपके परिवार के साथ गलत कर रही'

'मोदी सरकार आपके परिवार के साथ गलत कर रही'

वकार ने ट्वीट किया, 'शाहरुख खान सर, आप भारत छोड़िए और अपने परिवार के साथ पाकिस्तान आकर बस जाइए,नरेंद्र मोदी सरकार आपके परिवार के साथ जो कर रही है, वह बिल्कुल गलत है। मैं शाहरुख के साथ खड़ा हूं।' वकार का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

'शाहरुख की पत्नी हिंदू हैं...'

'शाहरुख की पत्नी हिंदू हैं...'

कुछ लोगों को वकार की ये बात अच्छी लगी है लेकिन कुछ लोगों ने वकार को भी लपेटा है। कुछ ने कहा कि 'शाहरुख की पत्नी हिंदू हैं और शाहरुख अपनी पत्नी के साथ सारे हिंदुओं के पर्व मनाते हैं। वो दूसरे के धर्म का भी सम्मान करते हैं, जो कि आपको ये बताने के लिए काफी है कि वो एक सच्चे इंसान हैं और उनके साथ जो हो रहा है वो वाकई में गलत है।'

आप अपनी इंडस्ट्री की चिंता कीजिए

तो किसी यूजर ने लिखा है कि 'वकार भाई आप अपनी इंडस्ट्री की चिंता कीजिए, शाहरुख की चिंता छोड़ दीजिए।'

'एनसीबी जानबूझकर बॉलीवुड को निशाना बना रही'

गौरतलब है कि आर्यन खान को लेकर इस वक्त महाराष्ट्र में सियासत भी गर्माई हुई है। शिवसेना ने एनसीबी के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और उसने इस बारे में एक कोर्ट में याचिका की दायर की है। शिवसेना ने कहा है कि एनसीबी जानबूझकर बॉलीवुड को निशाना बना रही है। उसके एक्शन की भी जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+