सलमान खान को पाकिस्तान की जेल से भगाएंगे शाहरुख खान, Tiger 3 में ऐसे लेंगे ग्रैंड एंट्री, सामने आई सच्चाई

Tiger 3: इस समय बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर रिलीज किया गया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया है। सलमान खान की फिल्मों को लेकर फैंस में एक अलग लेवल का ही क्रेज देखने को मिलता है। वहीं इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान का ये कैमियो बहुत ही खास होने वाला है।

10 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म 'टाइगर 3'
फिल्म 'टाइगर 3' के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। ये फिल्म आगामी 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रमोशन स्ट्रैटेजी अपना रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो रोल निभाया था। ऐसे में अब सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख खान का पठान अवतार एक बार फिर से देखने को मिलेगा।

tiger 3

शाहरुख खान के कैमियो में होगी ये खास बात
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में शाहरुख खान का 25 मिनट का कैमियो रोल है। इस सीन में शाहरुख खान और सलमान खान एकसाथ एक्शन करते दिखाई देंगे। खबर है कि शाहरुख और सलमान का ये सीक्वेंस लगभग 7 दिनों तक शूट किया गया था। ये शूटिंग इसी साल मुंबई में अप्रैल के महीने में हुई थी। 'टाइगर 3' में ये एक्शन सीक्वेंस बहुत ज्यादा ग्रैंड होने वाला है। इस सीक्वेंस में यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा ने भी डायरेक्टर मनीष शर्मा की मदद की है। हालांकि इस कैमियो के डिटेल्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

पाकिस्तान की जल से सलमान को निकालेंगे शाहरुख
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीक्वेंस के लिए 3 टॉप एक्शन डायरेक्टर्स ने एकसाथ काम किया है। ये सीन मुंबई के मड आईलैंड में बनाए गए सेट पर फिल्माया गया है और इसे शूट करने में करीब 30 करोड़ रुपए का खर्चा आया है। कहा जा रहा है कि इस सीन में शाहरुख खान अपने दोस्त सलमान खान को पाकिस्तान की जेल से बचाने के लिए लकड़ी की ट्रॉली में ग्रैंड एंट्री लेते नजर आएंगे। वहीं खबर है कि इस सीन के अंत में शाहरुख और सलमान जेल से भागने के लिए 'शोले' की स्टाइल में बाइक राइडिंग करते भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+