फेमस डायरेक्टर के पैरों पर गिड़गिड़ाए शाहरुख खान? मांगी माफी, वीडियो ने काटा बवाल, क्या है सच?
Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री से किंग खान की इस मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मूवी के रिलीज होने की डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
शाहरुख खान का पुराना वीडिया हुआ वायरल
'किंग' मूवी की चर्चाओं के बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो भी इस समय इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बना हुआ है। शाहरुख खान का ये पुराना वीडियो अचानक ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। आपको बता दें कि किंग खान के इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

डायरेक्टर सुभाष घई के पैरों पर क्यों गिरे किंग खान?
इस वीडियो को शाहरुख खान के करियर के शुरुआती दिनों का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में शाहरुख खान बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई के पैरों में गिरकर उनसे माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
क्या सच में सुभाष घई से माफी मांग रहे थे शाहरुख खान?
-वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि शाहरुख खान की इन्हीं हरकतों को देखते हुए दर्शक सलमान खान को ज्यादा पसंद करते हैं। कुछ लोगों के अनुसार सलमान खान एक्टर शाहरुख खान से ज्यादा आत्मसम्मान प्रिय इंसान है। वह किसी के पैरों पर गिरकर माफी नहीं मांगते हैं।
-आपको बता दें कि वायरल वीडियो में शाहरुख खान घुटनों के बल जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। वह बार-बार हाथ जोड़ रहे हैं और सुभाष घई के पैरों की ओर झुक रहे हैं। इसी आधार पर सोशल मीडिया पर इसे अपमान और माफी से जोड़कर फैलाया जा रहा है।
क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई?
-इस वायरल वीडियो की सच्चाई बिल्कुल अलग है। दरअसल ये वीडियो साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' के समय का है। उस वक्त सुभाष घई मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे और शाहरुख खान अचानक वहां पहुंच गए थे।
-वीडियो में शाहरुख खान डायरेक्टर सुभाष घई के सामने झुककर उनका धन्यवाद और सम्मान व्यक्त कर रहे थे। ये कोई माफी का सीन नहीं था बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा से जुड़ा भावनात्मक पल था।
-वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के इस व्यवहार से सुभाष घई खुद असहज हो जाते हैं। वह बार-बार मीडिया से कहते हैं- प्लीज कैमरा बंद कीजिए। इसके बाद सुभाष घई एक्टर शाहरुख खान को प्यार से पुचकारते हैं और उन्हें पास बैठा लेते हैं।
ओरिजिनल वीडियो में क्या बातचीत हुई थी?
-ओरिजिनल वीडियो में हुई बातचीत के मुताबिक शाहरुख खान के आते ही सुभाष घई पूछते हैं- आपका इंटरव्यू हो गया? इस पर शाहरुख खान जवाब देने के बजाय उनके पैर छूने लगते हैं और कहते हैं- हर एक्टर को अपने निर्देशक को ऐसे ही सम्मान देना चाहिए।
-इसके बाद सुभाष घई कहते हैं- मैं ये वापस करूं क्या? वहीं शाहरुख खान जमीन पर बैठ जाते हैं और उनके पैरों में सिर रख देते हैं। सुभाष घई भावुक होकर कहते हैं- मेरे बच्चे ऐसा नहीं करते, कैमरा बंद कीजिए। ये पूरा सीन सम्मान, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है, न कि किसी तरह की माफी या अपमान को।
क्यों गलत तरीके से फैलाया गया ये वीडियो?
-सोशल मीडिया पर अक्सर पुराने वीडियो गलत संदर्भ में पेश कर दिए जाते हैं। इस मामले में भी शाहरुख खान की विनम्रता और संस्कार को कमजोरी या अपमान के रूप में दिखाने की कोशिश की गई। हकीकत ये है कि ये वीडियो शाहरुख खान के व्यक्तित्व, संस्कार और कृतज्ञता को दर्शाता है, जिसने उन्हें आज किंग खान बनाया है।
-आपको बता दें कि वायरल वीडियो में शाहरुख खान डायरेक्टर सुभाष घई से न तो माफी मांग रहे थे और न ही किसी दबाव में थे। ये पल सिर्फ और सिर्फ अपने निर्देशक के प्रति सम्मान और आभार जताने का था।












Click it and Unblock the Notifications