स्टेज पर दिखा शाहरुख खान का संस्कार, चंद्रयान-3 के वैज्ञानिक के प्रति ऐसे जताया सम्मान, पकड़ा हाथ और फिर.....
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में अपने फैंस को न सिर्फ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से खुश किया बल्कि अपने धांसू कमबैक से भी लोगों को दिल जीत लिया। हाल ही में शाहरुख खान को एक विशेष सम्मान से नवाजा गया है। इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार उपस्थिति और निर्देशक मणिरत्नम जैसे अन्य मशहूर लोगों के साथ मजेदार बातचीत कर लोगों को खुश कर दिया।
शाहरुख खान के अच्छे संस्कार
शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन के प्रभारी परियोजना निदेशक पी वीरमुथुवेल के प्रति जिस तरह का सम्मान जताया है, उसने लोगों को खुश कर दिया है। इस समय हर तरफ किंग खान के जेश्चर की जमकर तारीफ हो रही है।

शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल
शाहरुख खान के फैंस ने सोशल मीडिया पर इस पुरस्कार समारोह का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में किंग खान को इसरो के वैज्ञानिक और चंद्रयान-3 मिशन के प्रभारी परियोजना निदेशक पी वीरमुथुवेल को अपनी ओर खींचते हुए देखा जा सकता है। वायरल हो रहे वीडियो में पी वीरमुथुवेल मंच पर शाहरुख खान के आते ही उन्हें जगह देने के लिए पीछे हो जाते हैं, तभी किंग खान उनका हाथ पकड़कर उन्हें आगे करते हैं और अपने पास खड़ा करते हैं।
शाहरुख खान ने इसरो का किया धन्यवाद
इससे पहले शाहरुख खान स्टेड पर खड़े होकर इसरो की टीम का धन्यवाद करते हैं। मंच पर पी वीरमुथुवेल के साथ इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने अध्यक्ष एस सोमनाथ को स्पेस का शाहरुख खान बताया, जिसे सुनने के बाद किंग खान काफी खुश होते हैं।
इसरो के वैज्ञानिक को अपने पास किया खड़ा
लोग शाहरुख खान के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा है- कल शाहरुख खान के इस विनम्र जेश्चर पर किसी का ध्यान नहीं गया। ग्रुप फोटो के दौरान इसरो के एक वैज्ञानिक उन्हें अपनी जगह देने की पेशकश कर रहे थे और कहीं और खड़े होने जा रहे थे, क्योंकि वह उनके सामने बहुत घबरा रहे थे, लेकिन शाहरुख ने उन्हें आगे खींचकर अपने साथ खड़ा कर लिया।
चंद्रयान- 3 को लेकर किंग खान ने कही थी ये बात
जानकारी के अनुसार साल 2023 में चंद्रयान- 3 की सफल सॉफ्ट-लैंडिंग के बाद शाहरुख खान ने अपने एक्स हैंडल पर इस पल का जश्न मनाया था। उन्होंने लिखा था- चांद तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया पर मैं छाऊं। आज भारत और इसरो छा गया। सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों... पूरी टीम को बधाई जिन्होंने भारत को इतना गौरवान्वित किया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications