शाहरुख खान की 'पठान' को लेकर आई बड़ी खबर, सुनकर फैंस हो जाएंगे खुश

मुंबई, 31 जनवरी: शाहरुख खान के चाहने वाले काफी बेसब्री से उनकी आने वाली फिल्म 'पठान' का इंतजार कर रह हैं। शाहरुख के लिए बीता साल, 2021 बहुत अच्छा नहीं रहा। बेटे की गिरफ्तारी को लेकर वो परेशान रहे, जिसके चलते काफी समय शूटिंग से दूर रहे। साल खत्म होते-होते उन्होंने अपनी फिल्म पठान की शूटिंग शुरू की थी लेकिन तभी कोरोना की तीसरी लहर आ गई और शूटिंग रुक गई। अब इस फिल्म को लेकर ऐसी खबर आई है, जो निश्चित ही उनके चाहने वालों को खुशी देगी।

शाहरुख ने शुरू की शूटिंग

शाहरुख ने शुरू की शूटिंग

बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है, जिसके बाद शाहरुख खान ने पठान की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो महीनों में फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। फिल्म की कुछ शूटिंग विदेश में, उसके बाद भारच में होनी है। ईटी टाइम्स का कहना है कि शाहरुख दो महीने में पठान का शूट पूरा कर अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

दीपिका और जॉन के साथ दिखेंगे शाहरुख

दीपिका और जॉन के साथ दिखेंगे शाहरुख

फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। पठान को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। शाहरुख, दीपिका जॉन के अलावा फिल्म में सलमान खान भी कैमियो कर रहे हैं।

करीब चार साल बाद वापसी

करीब चार साल बाद वापसी

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान का सभी को इंतजार है। इस साल उनकी इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है, जिसका उनके बाद फैंस इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख आखिरी बार 2018 में आनंद एल राय की फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से वो बड़े पर्दे से दूर हैं। पठान से शाहरुख करीब चार साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगे।

इस साल काफी बिजी हैं शााहरुख

इस साल काफी बिजी हैं शााहरुख

रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान इस साल काफी व्यस्त रहने वाले हैं। पठान की शूटिंग खत्म होते ही कई और प्रोजेक्ट में भी उनको काम करना है। शाहरुख की डायरेक्टर एटली के साथ एक फिल्म करने की योजना हैं, जिसका इंतजार बहुत लंबे समय से किया जा रहा है। शाहरुख खान जल्दी ही राजकुमार हिरानी की एक फिल्म में भी काम करते दिखेंगे। इसमें शाहरुख के साथ फिल्म में खान को तापसी पन्नू को लिए जाने की चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+