जब शाहरुख ने जेफ बेजोस को सिखाया-' DON को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है', Video वायरल
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का 56वां जन्मदिन है। बेटे आर्यन की वजह से अक्टूबर का पूरा महीना शाहरुख और उनके परिवार वालों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। हालांकि आर्यन को बेल मिलने के बाद अब शाहरुख और उनके परिवार वालों ने राहत की सांस ली है और इसी वजह से आज शाहरुख के जन्मदिन पर उनके घर 'मन्नत' को काफी सजाया गया है। शाहरुख के फैंस आधी रात से ही उनकी एक झलक पाने के लिए आज उनके घर के सामने खड़े थे लेकिन किंग खान ने भी किसी को निराश नहीं किया और छत पर आकर अपने सभी फैंस का हाथ हिलाकर आभार व्यक्त किया।

'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है'
आज के दिन शाहरुख के कई पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो कि उनके फैंस की ओर से शेयर किए गए हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को अपनी मशहूर फिल्म डॉन का लोकप्रिय संवाद 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है' सिखाते नजर आ रहे हैं।

फैंस ने शेयर किया पुराना वीडियो
इस वीडियो में बहुत ही शालीनता के साथ शाहरुख खान, अमेजन के मालिक से अपने संवाद बोलवा रहे हैं और जेफ भी बड़े प्यार से किंग खान का साथ दे रहे हैं और वो पूरा डायलॉग बोलते भी हैं। ये वीडियो पुराना है, जिसमें जोया अख्तर भी ताली बजाते नजर आ रही हैं।

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान'
गौरतलब है कि 'जीरो' फिल्म के बाद से लंबे वक्त से शाहरुख, बड़े पर्दे से दूर हैं। उनके फैंस उनकी वापसी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। वो इन दिनों सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

शाहरुख की फिल्म का बेसब्री से इंतजार
बेटे की गिरफ्तारी की बात सुनते ही वो इंडिया वापस लौट आए थे और उनकी शूटिंग होल्ड पर चली गई थी। फिलहाल अब स्थिति थोड़ी सी संभली है, देखते हैं कि किंग खान कब वापस काम पर लौटते हैं।
देखें Video












Click it and Unblock the Notifications