दिल्ली में जहां साथ रहते थे शाहरुख-गौरी, बेटे आर्यन ने खरीदा वो फ्लैट, करोड़ों में है कीमत

Aaryan Khan Bought Flats: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की तरह उनके बच्चे भी अब इंडस्ट्री में पैर जमाने में लगे हैं। सुहाना खान के बाद अब उनके बेटे आर्यन खान बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस बीच खबर आ रही है कि आर्यन ने दिल्ली में दो नए फ्लैट खरीदे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ज्यादातर स्टारकिड्स अब धीरे-धीरे प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ दिल्ली के पंचशील पार्क में दो फ्लोर खरीदे हैं। जिसका शाहरुख खान और गौरी खान से गहरा कनेक्शन है।

Aryan Khan

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन ने जो साउथ दिल्ली में फ्लैट खरीदे हैं उसकी कीमत 37 करोड़ है। दिलचस्प बात यह है कि यह वही इमारत है जहां शाहरुख से शादी से पहले आर्यन की मां गौरी खान रहा करती थीं। परिवार के पास पहले से ही इमारत के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर का है जो उन्होंने खरीदा हुआ है।

शुरुआती दिनों में गौरी और शाहरुख दिल्ली के इसी घर में रहते थे। अब उसी फ्लैट को उनके बड़े बेटे आर्यन खान ने खरीद लिया है। जानकारी के मुताबिक, आर्यन ने इस फ्लैट की स्टैप ड्यूटी 2.64 करोड़ रुपये दी है। कहा जा रहा है कि इसकी डील मई 2024 में हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आर्यन ने जिस बिल्डिंग में फ्लैट खरीदा है, उसे गौरी ने डिजाइन किया था।

वहीं आर्यन खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह वेब सीरीज 'स्टारडम' को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसको वह खुद डायरेक्ट करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वेब सीरीज इस साल के अंत में दिसंबर पर रिलीज होगी। इसकी शूटिंग ज्यादातर मुंबई में हो रही है। फैंस को आर्यन की पहल वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। इन सबके अलावा आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह मॉडल लैरिसा बोन्सी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+