जब शाहरुख खान ने मुंबई के सिनेमाघर में बेची थीं अपनी ही फिल्म की टिकटें

मुंबई, 04 मार्च: शाहरुख खान इस समय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और बड़े अभिनेताओं में गिने जाते हैं। करीब तीन दशक से वो लगातार बॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड रहे हैं। दिल्ली से मुंबई जाकर शाहरुख ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था और खुद को स्थापित करने के लिए बहुत मेहनत भी की। शाहरुख ने 1994 में रिलीज हुई अपनी फिल्म कभी हां कभी ना के टिकट भी बेचे थे।

मुंबई के गेटी गैलेक्सी थिएटर में बेचे थे टिकट

मुंबई के गेटी गैलेक्सी थिएटर में बेचे थे टिकट

कुंदन शाह ने निर्देशन में बनी 'कभी हां कभी ना' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें शाहरुख के साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति, दीपक तिजोरी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए उस वक्त नए-नए इंडस्ट्री में आए शाहरुख ने काफी अलग तरीका अपनाया था। शाहरुख खान ने मुंबई के गेटी गैलेक्सी थिएटर में कभी हां कभी ना के एडवांस टिकट बेचे थे। शाहरुख ने फिल्म के प्रमोशन के लिए ये तरीका अपनाया था।

25 हजार के टिकट बेचे थे शाहरुख ने

25 हजार के टिकट बेचे थे शाहरुख ने

'कभी हां कभी ना' के ओपनिंग डे अडवांस टिकट बुकिंग की खिड़की पर टिकट बेचते हुए शाहरुख ने करीब 25,000 रुपए हासिल किए थे। यानी 25 हजार के टिकट बेचे थे। शाहरुख का प्रमोशन का ये तरीका काफी हिट रहा था और बाद में दूसरे अभिनेताओं ने भी इसे अपनाया था। शाहरुख की ये फिल्म समीक्षकों ने काफी सराही थी। आज भी इस फिल्म को पसंद किया जाता है।

इन दिनों पठान की शूटिंग में बिजी हैं शाहरुख

इन दिनों पठान की शूटिंग में बिजी हैं शाहरुख

शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म पठान की शूटिंग कर रहे हैं। इस साल ये फिल्म पूरी हो जाएगी। शाहरुख ने अगले साल, 2023 में 25 जनवरी कोये फिल्म रिलीज करने का ऐलान किया है। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।

शाहरुख काफी समय से बड़े पर्दे से दूर

शाहरुख काफी समय से बड़े पर्दे से दूर

शाहरुख खान फिल्म पठान से पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। शाहरुख आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से वो बड़े पर्दे से दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+