इस हसीना ने Shah Rukh Khan को मारा था झन्नाटेदार थप्पड़, देखकर ऐश्वर्या राय की भी फटी रह गई थीं आंखें

Shah Rukh Khan and Priya Gill: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत धमाकेदार की लेकिन फिर कहीं गायब हो गए। इनमें से कुछ कलाकारों ने तो शुरुआती फिल्मों से ही दर्शकों का दिल जीत लिया था।

प्रिया गिल का करियर ऐसे हुआ बर्बाद
इन स्टार्स ने सफलता का स्वाद भी चखा था लेकिन वक्त के साथ उनका करियर ढलान पर चला गया और वो धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गए। ऐसी ही एक कहानी है एक्ट्रेस प्रिया गिल की, जिन्होंने स्क्रीन पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को एक जोरदार थप्पड़ जड़ा था।

Shah Rukh Khan

फेमिना मिस इंडिया से फिल्मों तक का सफर

आपको बता दें कि प्रिया गिल ने अपनी सादगी से लाखों दिलों पर राज किया था। साल 1995 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रहीं प्रिया गिल को अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन कंपनी एबीसीएल ने फिल्मों में पहला मौका दिया था।

साल 1996 में प्रिया गिल ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू

प्रिया गिल ने फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रिया के साथ एक्टर चंद्रचूड़ सिंह नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन किया था लेकिन प्रिया की एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों से काफी तारीफ मिली थी।

फिल्म 'सिर्फ तुम' से मिली थी पॉपुलैरिटी

हालांकि प्रिया गिल को असली पहचान साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सिर्फ तुम' से मिली थी। संजय कपूर के साथ उनकी जोड़ी और सादगी भरे अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म हिट साबित हुई थी और प्रिया गिल रातों-रात स्टार बन गई थीं। उनकी मासूम मुस्कान और सीधी-सादी अदाएं लोगों के दिलों में बस गई थीं।

शाहरुख खान को जड़ा था जोरदार थप्पड़

-साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'जोश' में प्रिया गिल ने शाहरुख खान के साथ रोमांस फरमाया था। फिल्म में जहां पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय सुपरस्टार शाहरुख खान की बहन के किरदार में नजर आई थीं, वहीं प्रिया गिल किंग खान की प्रेमिका बनी थीं। इस फिल्म के एक सीन में प्रिया गिल को शाहरुख को जोरदार थप्पड़ मारना था।

-शूटिंग के वक्त कैमरामैन ने मजाक में प्रिया गिल से कहा था कि अब बहुत-सी लड़कियां आपसे नफरत करने लगेंगी, क्योंकि उस दौर में शाहरुख खान सुपरस्टार थे और लड़कियों के बीच उनका जबरदस्त क्रेज था। प्रिया गिल के थप्पड़ को देख तो ऐश्वर्या राय तक हैरान हो गई थीं।

Shah Rukh Khan

प्रिया गिल का फिल्मी करियर

सिर्फ तुम और जोश के बाद प्रिया गिल 'बड़े दिलवाले', 'रेशम की डोरी', 'दुश्मन दुनिया का' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। हालांकि उन्हें शुरुआती सफलता के बाद वैसी पहचान फिर नहीं मिल पाई। उन्होंने पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया था लेकिन वहां भी करियर बहुत आगे नहीं बढ़ सका।

अब कहां हैं प्रिया गिल?

प्रिया गिल की आखिरी हिंदी फिल्म 'भैरवी' थी जो कि साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया गिल अब शादी करके डेनमार्क में बस चुकी हैं और अपने परिवार को समय दे रही हैं। उन्होंने लाइमलाइट और फिल्मी दुनिया से पूरी तरह किनारा कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+