SRK Sings DDLJ Song: किंग खान ने गाया 'तुझे देखा तो ये जाना सनम...', आइकॉनिक पोज देकर उड़ाए फैंस के होश
पठान की कॉन्ट्रोवर्सी के बीच शाहरुख खान ने फैंस के लिए दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना तुझे देखा तो ये गाना सनम गाना गाया। एक बार फिर एसआरके ने फैंस को अपना जबरा फैन बना दिया।

SRK gives signature pose: शाहरुख खान अपनी 'पठान' फिल्म को लेकर चर्चा में हैँ। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से एक्टर एक से बढ़कर एक इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में किंग खान ने नोएडा के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस इवेंट से एक्टर के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इनमें एक वीडियो में एक्टर गाना गाते हुए अपना आइकॉनिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सुपरस्टार ने अपने फैंस के लिए 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाना गाया। एक्टर का ये अंदाज देखकर लोग एक बार फिर उनके दीवाने हो गए।

इवेंट में पहुंचे शाहरुख खान
अपनी फिल्म पठान की कॉन्ट्रोवर्सी के बीच किंग खान 11 जनवरी को नोएडा में चल रहे एक इवेंट में पहुंचे। यहां एक्टर फैंस से रूबरू हुए। बातों ही बातों में शाहरुख ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाया। शाहरुख खान की आवाज में ये गाना सुनकर फैंस के मानो होश ही उड़ गए।

फैंस से की बातचीत
इसके बाद एक्टर ने अपने फैंस से बातचीत की। इस दौरान एक फैन ने एक्टर से फैंस का ऑल टाइम फेवरेट पोज देने की रिक्वेस्ट की। बस फिर क्या था, एक्टर ने फैंस की रिक्वेस्ट पर ये आइकॉनिक पोज दिया। इसके बाद पूरे हॉल में तालियां बजने लगीं।
फैंस को पसंद आया वीडियो
शाहरुख खान का ये शानदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्टर के इस अंदाज के एक बार फिर दीवाने हो रहे हैं। कई लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि एसआरके एक बार कपिल शर्मा के शो में प्रमोशन करने आइये। हम आपका इंतजार कर रहे हैं।

आपकी आवाज में गाना प्यारा लगता है
एक यूजर ने कहा कि आप 'बिग बॉस' में प्रमोशन करने आइये। वहीं एक ने लिखा कि किंग खान द ग्रेट। वहीं एक अन्य यूजर ने शाहरुख खान को गाना गाते सुनकर कहा कि ये गाना आपकी आवाज में और भी प्यारा लगता है।

चर्चा में एक्टर की फिल्म 'पठान'
इन दिनों शाहरुख खान अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications