Shah Rukh Khan on Pathaan: दर्शकों को क्यों देखनी चाहिए 'पठान'? शाहरुख खान ने बताया

शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान इन दिनों बेशर्म गाने को लेकर विवादों में है। इस बीच फिल्म क्यों देखनी चाहिए, इसको लेकर शाहरुख खान ने बड़ा बयान दिया है।

Shahrukh Khan

शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन उससे पहले ही फिल्म के बेशर्म गाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस गाने पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लग रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ से फिल्म के बहिष्कार की मांग की जा रही है। लेकिन इसी बीच फिल्म को देखने को लेकर शाहरुख खान बड़ा बयान आया है। उन्होंने बताया है कि आखिर इस फिल्म को दर्शकों को क्यों देखना चाहिए?

ये भी पढ़ें- Kolkata Film Festival के स्‍टेज पर रानी मुखर्जी ने प्‍यार से चूमा शाहरुख खान का हाथ, याद आई

शाहरुख खान ने बताया क्यों देखनी चाहिए फिल्म?

शाहरुख खान ने बताया क्यों देखनी चाहिए फिल्म?

शनिवार को शाहरुख ने सोशल मीडिया पर #AskSRK सेशन आयोजित किया। इस दौरान फैंस ने आगामी फिल्म पठान को लेकर सवाल किया। एक यूजर ने SRK से सवाल किया कि आखिर क्यों इस फिल्म को देखना चाहिए? इस शाहरुख खान ने ऐसा जवाब दिया कि आप भी सुनकर मस्त हो जाएंगे। दरअसल यूजर के सवाल पर शाहरुख ने कहा कि इस फिल्म को इसलिए देखना चाहिए, क्योंकि मजा आएगा।

15 मिनट तक फैंस से किया बातचीत

15 मिनट तक फैंस से किया बातचीत

15 मिनट के #AskSRK सत्र के दौरान 'डॉन' अभिनेता ने अपने करियर, अपने परिवार और फीफा विश्व कप के बारे में कई सवालों के जवाब दिए। आपको बता दें कि SRK का करिश्माई व्यक्तित्व है। यही वजह है कि उनकी बड़े पैमाने पर फैन फॉलोइंग में है। सुपरस्टार ने दर्शकों को 'बाजीगर', 'कभी हां कभी ना', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कल हो ना हो', 'वीर जारा' और कई और यादगार फिल्में दी हैं।

पठान में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे जॉन अब्राहम भी

पठान में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे जॉन अब्राहम भी

सिद्धार्थ आनन्द निर्देशित फिल्म पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान एक जासूस कि भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को थिएटर में रिलीज होगी।

सोमवार को रिलीज हुआ है बेशर्म होगा गाना

सोमवार को रिलीज हुआ है बेशर्म होगा गाना

'पठान' के निर्माताओं ने सोमवार को पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज किया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। आपको बता दें कि इसके बाद शाहरुख खान साउथ डायरेक्टर एटली की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म 'डंकी' में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+