Kolkata Film Festival के स्टेज पर रानी मुखर्जी ने प्यार से चूमा शाहरुख खान का हाथ, याद आई "कुछ-कुछ होता है"
Kolkata Film Festival के उद्घाटन के दिन शाहरुख खान और रानी मुखर्जी पहुंचे थे,स्टेज पर ही बड़े प्यार से एक्ट्रेस ने किंग खान का हाथ चूम लिया। जिसे देखकर लोगों को ये पुरानी हिट जोड़ी की फिल्में याद आ गईं।

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी एक समय की हिट जोड़ी है। रील लाइफ की से जोड़ी रियल लाइफ में आपस में अच्छे दोस्त हैं। एक दिन पहले जब शाहरुख खान और रानी मुखर्जी एक मंच पर मिले तो रानी मुखर्जी ने शाहरुख खान का बड़े प्यार से हाथ चूम लिया। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पल को देखकर दर्शकों को 90 के दशक की कुछ कुछ होता फिल्म की यादें ताजा हो गईं।

लोगों को पसंद ये ही फोटो
दरअसल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी इस साल 2022 के कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में गुरुवार को शिरकत की। शाहरुख के फैन पेज पर इस फिल्म फेस्टिवल की शाहरुख खान की कुद तस्वीरें शेयर की। हालांकि शाहरुख खान की इसमें कई फोटोज थी लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान जिस फोटो पर फैंस का ज्यादा गया उस फोटो में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी नजर आ रहे हैं।

रानी के किस करने पर शाहरुख खान ने दिया ये रिएक्शन
इस फोटो को देख फैंस रोमांचित हो उठे हैं, फोटो शेयर होते ही कुछ ही समय में इवेंट से उनकी एक तस्वीर ट्रेंड करने लगी। इस फोटो में स्टेज पर शाहरुख खान का रानी मुखर्जी का हाथ अपने हाथ में लेकर उसे चूमा तो एक्टर ने प्यारी सी स्माइल देते हुए रिएक्शन दिया। जिसे देखकर फैंस को कुछ कुछ होता है फिल्म की यादें जाता हो गई।

रानी मुखर्जी और शाहरुख खान ने साथ में की हैं ये फिल्में
याद रहे रानी मुखर्जी और शाहरुख खान ने करण जौहर के निर्देशन में बनी तीन फिल्मों कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, कुछ कुछ होता है में साथ काम किया है। इसके अलावा चलते चलते, पहेली और वीर-ज़ारा सहित कई फिल्मों में भी दोनों साथ नजर आए थे। शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी इन फिल्मों में काफी पसंद आई थी।

शाहरुख खान की जल्द पठान होगी रिलीज, बोल्ड गाने पर मचा है बवाल
शाहरुख खान की जल्द ही पठान फिल्म रिलीज होगी जिसके बेशरम गाने पर जमकर बवाल मचा हुआ है। इसके अलावा शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की डंकी में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। वह एटली के जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ भी अभिनय करेंगे। SRK ने इस साल फिल्मों में कुछ कैमियो अपीयरेंस किए। माधवन की रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र में भी उनकी स्पेशल एपिरियंस थी । SRK पिछले कुछ वर्षों में फिल्म निर्माण में अधिक व्यस्त रहे हैं। उन्होंने डार्लिंग्स के को डॉयरेक्टर थे, इस फिल्म को आलिया भट्ट की फिल्म निर्माता के रूप में शुरुआत की।

रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्में
वहीं रानी मुखर्जी के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार बंटी और बबली 2 में देखा गया था। अभिनेत्री श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे नामक एक फिल्म में भी दिखाई देंगी, जिसे आशिमा चिब्बर द्वारा निर्देशित किया जाएगा और रानी के पति आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित किया जाएगा। रानी मुखर्जी की फ़िल्मोग्राफी में ब्लैक, हम तुम, बंटी और बबली, मर्दान सीरीज़, साथिया, तलाश, हिचकी समेत कई फिल्में खूब हिट हुई थी और एक्ट्रेस की एक्टिंग की सराहना जमकर हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications