बेटे आर्यन से मिलने मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे शाहरुख खान, कल हुई थी जमानत याचिका खारिज
बेटे आर्यन से मिलने मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे शाहरुख खान, कल हुई थी जमानत याचिका खारिज
मुंबई, 21 अक्टूबर: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान बेटे आर्यन खान से मिलने मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे हैं। मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आर्यन खान जेल में हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन खान पर नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार (20 अक्टूबर) को आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज हो गई थी, जिसके बाद गुरुवार (21 अक्टूबर) की सुबह लगभग 9.30 बजे शाहरुख खान बेटे आर्यन से मिलने जेल पहुंचे हैं।
Recommended Video

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद पहली बार दिखें शाहरुख
शाहरुख खान को उनके बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर देखा गया। उनके जाते ही शाहरुख जेल के बाहर बैठी एक महिला और अन्य लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए आर्यन खान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स के एक मामले में उसके कथित संबंध के लिए 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया था और फिर गिरफ्तार किया था। शाहरुख उसी वक्त से कैमरों से दूर रह रहे थे।

आर्यन खान को जेल में बिताने होंगे और दिन
मुंबई की एक विशेष अदालत ने ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन और दो अन्य को जमानत देने से बुधवार को इनकार कर दिया था। आर्यन को जेल में अभी कुछ और दिन बिताने होंगे। नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एनसीबी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

2 अक्टूबर को छापेमारी के बाद गिरफ्तार हुए थे आर्यन खान
मुंबई एनसीबी के जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी टीम ने 2 अक्टूबर की शाम मुंबई से गोवा जाने वाली क्रूज पर छापेमारी की। क्रूज पर एक रेव पार्टी का आयोजन होने वालेा था। इस क्रुज पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मिले थे। क्रूज से एनसीबी की टीम ने कथित तौर 21 ग्राम चरस, 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम मेफेड्रोन, एमडीएमए (एक्स्टसी) की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपये कैश नकद जब्त किए थे।












Click it and Unblock the Notifications