Shah Rukh Khan की पर्सनल सेक्रेटरी को जानते हैं? नेटवर्थ बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस से भी ज्यादा, कितनी है सैलेरी

Shah Rukh Khan Personal Secretary Pooja Dadlani: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम आते ही उनके शानदार करियर, सुपरहिट फिल्मों और उनकी बिजी लाइफस्टाइल की चर्चा शुरू हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके करियर और पर्सनल लाइफ को मैनेज करने वाली एक खास शख्सियत भी है? जिनका नाम पूजा ददलानी है। जो कि शाहरुख खान की पर्सनल सेक्रेटरी-पर्सनल मैनेजर हैं, जो अब एक्टर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं।

बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान की सफलता सिर्फ उनकी मेहनत और टैलेंट का नतीजा नहीं है, बल्कि इसमें उनकी टीम का भी बड़ा हाथ है। खासतौर पर उनकी पर्सनल सेक्रेटरी पूजा ददलानी, जो पिछले कई सालों से उनके साथ हर कदम पर खड़ी हैं। पूजा ददलानी को एक्टर के साथ साए की तरह साथ देखा जा सकता है। ऐसे में जानिए कौन हैं पूजा ददलानी और उनकी सैलेरी, नेटवर्थ और लाइफस्टाइल सब कुछ के बारे में...

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान का संभालती हैं सारा काम

पूजा ददलानी 2012 से शाहरुख खान की पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रही हैं। वे सिर्फ एक सेक्रेटरी ही नहीं, बल्कि शाहरुख के कई बिजनेस वेंचर्स को भी संभालती हैं। वे शाहरुख की फिल्मों, डेट्स, ब्रांड डील्स और प्रोजेक्ट्स को मैनेज करती हैं।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और कोलकाता नाइट राइडर्स की मैनेजमेंट में भी उनकी बड़ी भूमिका है। पूजा, शाहरुख और उनके परिवार के बेहद करीब हैं और उन्हें हर मुश्किल घड़ी में सपोर्ट करती आई हैं।

मैनेजर नहीं, SRK की परछाई!

साल 2021 में जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में फंस गए थे, तब पूजा ददलानी ने पूरे मामले को बारीकी से संभाला था। पूजा सिर्फ एक कर्मचारी नहीं, बल्कि शाहरुख खान के परिवार का अहम हिस्सा हैं। वे हर छोटे-बड़े फैसले में किंग खान के साथ खड़ी रहती हैं। यही वजह है कि पूजा को सिर्फ शाहरुख की मैनेजर नहीं, बल्कि उनका "शैडो" (परछाई) भी कहा जाता है।

कौन हैं शाहरुख की पर्सनल सेक्रेटरी पूजा ददलानी?

पूजा ददलानी का जन्म 2 नवंबर 1983 को मुंबई में हुआ था। यह वही तारीख है जिस दिन शाहरुख खान का भी जन्मदिन होता है। उनके पिता का नाम मनु ददलानी और माता का नाम मीनू ददलानी है। उन्होंने इकॉनमिक्स और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।

पूजा ने साल 2008 में हितेश गुरनानी से शादी की थी, जो एक सफल बिजनेसमैन हैं। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम रेना है। पूजा के पति हितेश गुरनानी Lista Jewels के डायरेक्टर हैं। पूजा ददलानी 2012 से शाहरुख खान की पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रही हैं।

पूजा ददलानी की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

पूजा ददलानी की कमाई किसी बॉलीवुड एक्ट्रेसस से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे सालाना 9 करोड़ रुपये कमाती हैं। यानी उन्हें हर महीने करीब 75 लाख रुपये मिलते हैं। उनकी कुल संपत्ति 45-50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

उनके पास बांद्रा में एक आलीशान घर है, जिसका इंटीरियर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। इस घर की कीमत लगभग 7-8 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा, उनके पास मर्सेडीज कार भी है।

बॉलीवुड डीवाज से ज्यादा है नेटवर्थ

पूजा ददलानी की संपत्ति कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से ज्यादा है। बात करें कियारा आडवाणी की नेटवर्थ की तो 40 करोड़ रुपए है, जबकि तृप्ति डिमरी की नेटवर्थ 14 करोड़ रुपए बताई जाती है। ऐसे ही साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला की नेटवर्थ 15 करोड़ रुपए हैं। ऐसे में इन एक्ट्रेस से ज्यादा पूजा की नेटवर्थ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+