Shah Rukh Khan के मन्नत का नहीं होगा रेनोवेशन? कानूनी पचड़े में फंसा बंगला, जानें पूरा विवाद

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' मरम्मत के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि अभिनेता और उनका पूरा परिवार इस दौरान मन्नत से बाहर रहेगा ताकि रेनोवेशन का काम शुरू किया हो सके। लेकिन इससे पहले शाहरुख का बंगला कानूनी पचड़े में फंस गया है।

एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मन्नत के नवीनीकरण में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) से इस काम को रुकवाने की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर ने NGT में याचिका दायर कर शाहरुख खान और महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (MCZMA) पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

Shah Rukh Khan

बार एंड बेंच के मुताबिक, संतोष दौंडकर का दावा है कि मन्नत को मरम्मत और विस्तार की मंजूरी देने के लिए जरूरी कोस्टल रेगुलेशन जोन से इजाजत नहीं ली गई है और सुपरस्टार ने इन नियमों का उल्लंघन किया है।

मन्नत एक ग्रेड-III विरासत संरचना है, जिसका मतलब है कि इसमें किसी भी तरह का रेनोवेशन या निर्माण कार्य करने से पहले उचित अनुमति लेनी जरूरी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शाहरुख खान अपने छह मंजिला बंगले में दो और मंजिलें जोड़ने की योजना बना रहे हैं। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि शाहरुख खान ने कथित रूप से 12 एक-बेडरूम वाले फ्लैटों को मिलाकर इसे अपने निजी बंगले में बदल दिया।

NGT ने अब दौंडकर से अपने आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश करने को कहा है। न्यायिक सदस्य दिनेश कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य विजय कुलकर्णी की पीठ ने कहा, "यदि इस परियोजना में कोई नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो याचिकाकर्ता को चार हफ्तों के भीतर इसका प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो इस अपील को स्वीकृति के स्तर पर ही खारिज कर दिया जाएगा।" जानकारी के मुताबिक, NGT इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को करेगा।

ये भी पढ़ें: 'मैं गे हूं' Shah Rukh Khan का क्यों नहीं जुड़ा किसी एक्ट्रेस संग नाम, एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+