Jawan: क्या शाहरुख खान की जवान है इस तमिल फिल्म की पूरी कॉपी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक तरफ शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं सोशल मीडिया पर नेटिजेन्स दावा कर रहे हैं कि ये पूरी फिल्म कॉपी है।
Shah Rukh Khan Jawan Copy: इन दिनों बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान लगातार सुर्खियों में हैं। एक्टर की फिल्म जवान पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। जिस तरह से पहले दिन से फिल्म जवान जबरदस्त कमाई कर रही है उसे देख ऐसा लगता है कि इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
एक तरफ जहां शाहरुख खान की फिल्म जवान बड़े पर्दे पर गदर मचा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर नेटिजेन्स दावा कर रहे हैं कि, जवान तमिल फिल्म 'थाई नाडू' की कॉपी है। जो कि, साल 1989 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी कहीं ना कहीं मिलती-जुलती है। आइए जानते हैं कि नेटिजेन्स के इन दावों में कितनी सच्चाई है।

सोशल मीडिया पर फिलहाल तमिल फिल्म 'थाई नाडू' काफी ट्रेंड कर रही है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'जवान फिल्म की कहानी तमिल फिल्म थाई नाडू से काफी मिलती जुलती है।' इतना ही अन्य यूजर्स ने ये भी दावा किया कि शाहरुख खान का जवान लुक फिल्म डार्कमेन से कॉपी किया गया है।
एक अन्य यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'साल 1990 में आई फिल्म डार्कमैन का पोस्टर जवान का पोस्टर से काफी मिलता है और फिल्म की स्टोरी भी काफी हद तक कॉपी की गई है।' इस तरह से लोग दावा कर रहे हैं कि एटली द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म जवान कॉपी की गई है। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
वहीं फिल्म जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म ने महज तीन दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले दिन 75 करोड़ की कमाई कर जवान ने हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन तीसरे दिन जवान की कमाई वापस ट्रैक पर आ गई और 74 करोड़ का शानदार कारोबार किया। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कितने नए रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications