शाहरुख खान की 'जवान' के ये हैं 10 मेन एक्टर्स, 3 स्टार्स का है कैमियो, जानें किसका क्या है रोल और कितनी है फीस
Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग इस फिल्म को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। गूगल पर भी इस फिल्म के बारे में लोग कई तरह की जानकारी सर्च कर रहे हैं। आपको बता दें कि गत 10 जुलाई 2023 को इस फिल्म का प्रीव्यू रिलीज किया गया था जो कि लोगों को काफी पसंद आया है। शाहरुख खान के फैंस तो इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान समेत 10 मेन एक्टर्स अपना जलवा दिखाने वाले हैं। वहीं 3 सुपरस्टार कैमियो करते हुए दिखाई देंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का कुल बजट करीब 300 करोड़ रुपए के आसपास है। इस फिल्म में किंग खान के साथ साथ 10 खास चेहरे हैं, जो नए अंदाज में नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 7 सितंबर 2023 को 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी आगामी 12 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म में कौन कौन से एक्टर्स किस रोल में नजर आने वाले हैं और उन्हें इसके लिए कितनी फीस मिली है।

शाहरुख खान
फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान लीड हीरो के तैर पर नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि वह मूवी में डबल रोल में दिखाई देंगे। 'बाजीगर' और 'डर' जैसी फिल्मों के बाद अब एक बार फिर से उनका नेगेटिव अवतार इस फिल्म में नजर आने वाला है। फिल्म के प्रीव्यू में शाहरुख खान का बाल्ड लुक भी काफी वायरल हो रहा है। लोगों को उनका ये लुक काफी खूंखार लग रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने 50 करोड़ रुपए की फीस ली है।
नयनतारा
साउथ इंडस्ट्री की फेमस हीरोइन नयनतारा इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह लीड हीरोइन के तौर पर नजर आएंगी। 'जवान' के प्रीव्यू में दिखाया गया है कि वह इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। वह इस फिल्म में दमदार एक्शन करती भी नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए नयनतारा ने 10 करोड़ रुपए की फीस ली है।
विजय सेतुपति
साउथ के फिल्मों के दमदार एक्टर विजय सेतुपति इन दिनों बॉलीवुड में भी छाए हुए हैं। हाल ही में वह बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ वेब सीरीज 'फर्जी' में दिखाई दिए थे। इसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म 'मुंबईकर' में भी नजर आए थे। विजय सेतुपति बिल्कुल अलग अंदाज में इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह नेगेटिव किरदार निभा सकते हैं। खबर है कि विजय सेतुपति को इस फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपए की फीस दी गई है।
सान्या मल्होत्रा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इससे पहले तक फैमिला ड्रामा रोमांस पर आधारित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन इस बार वह फिल्म 'जवान' में एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आएंगी। सान्या मल्होत्रा इस फिल्म में एक अहम किरदार निभा रही हैं। सान्या मल्होत्रा ने इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए की फीस ली है।
प्रियामणि
साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस प्रियामणि भी एटली की फिल्म जवान में नजर आएंगी। वह इससे पहले कई हिंदी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। वहीं प्रियामणि ने फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख खान के साथ एक आइटम डांस भी किया था। प्रियामणि को इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए मिले हैं।
योगी बाबू
साउथ इंडस्ट्री कॉमेडी के रोल के लिए योगी बाबू काफी फेमस हैं। वह साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। फिल्म 'जवान' में इनका एक खास किरदार नजर आने वाला है।
सुनील ग्रोवर
एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर 'द कपिल शर्मा शो' में अपने कई तरह के किरदार से लोगों का दिल जीत चुके हैं। वह बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आ चुके हैं। अब वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए सुनील ग्रोवर को 75 लाख रुपए दिए गए हैं।
रिद्धि डोगरा
टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा कई सीरियलों से लेकर वेब सीरीज तक में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। अब वह फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान की एक खास टीम में नजर आने वाली हैं।
आस्था अग्रवाल
मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं टीवी एक्ट्रेस आस्था अग्रवाल शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका अंदाज उनके टीवी शोज के किरदारों स बिल्कुल हटकर होगा।
संजीता भट्टाचार्य
ग्रैमी अवॉर्ड नॉमिनेटेड इंडियन सिंगर संजीता भट्टाचार्य फिल्म 'जवान' में एक खास किरदार निभाने वाली हैं। वह भी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी।
थलापति विजय
फिल्म 'जवान' में कैमियो रोल में साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति नजर आएंगे। एटली की इस फिल्म में विजय थालापति एक खास किरदार में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी एंट्री दमदार रखी गई है। अपने इस कैमियो रोल के लिए विजय थलापति ने 20 करोड़ रुपए की फीस ली है।
दीपिका पादुकोण
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की लीड एक्ट्रेस रह चुकीं दीपिका पादुकोण 'जवान' में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म जवान के प्रीव्यू में दीपिपाक पादुकोण को साड़ी पहनकर एक्शन करते हुए देखा जा चुका है। वह इस फिल्म में कैमियो रोल करने वाली हैं।
संजय दत्त
पिछले कुछ समय से संजय दत्त साउथ की फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। संजय दत्त ने ब्लॉकबस्ट फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नेटेटिव किरदार निभाया था। उनके दमदार एक्टिंग की सबने तारीफ की थी। फिल्म 'जवान' में भी संजय दत्त सरप्राइजिंग एलिमेंट की तरह सामने आएंगे। उनका कैमियो बिल्कुल हटकर होगा।












Click it and Unblock the Notifications